22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी,इस स्तर पर पहुंचे सराफा बाजार के भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ में आज फिर सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। आज मेरठ के सराफा बाजार में सोने का भाव 490 रुपये और चांदी की कीमत में मामूली बढ़त यानी 50 रुपये का इजाफा हुआ। कारोबारी सत्र के शुरूआत में सोना आज 53000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किग्रा पर पहुंच चुकी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 04, 2022

Gold Rate Today : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी,इस स्तर पर पहुंचे सराफा बाजार के भाव

Gold Rate Today : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी,इस स्तर पर पहुंचे सराफा बाजार के भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज फिर मेरठ के सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई। जिससे बाजारी भाव फिर बढ़ गए। दोनों धातुओं की कीमत में बढ़ोत्तरी जारी है। सोना की कीमत पर रुस यूक्रेन युद्ध का असर पड़ रहा है। पिछले 10 दिन से सोना और चांदी के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जानकारों की माने तो सोना अभी 55 हजार की दर को पार कर सकता है।
रुस और यूक्रेन युद्ध के चलते इस समय सोना 53 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच रहा है। एशिया का सबसे बड़ा सोने की ज्वेलरी का बाजार मेरठ में है। सोने के दाम बढ़ने से बाजार सहमा हुआ है। मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत इस समय 53000 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। वहीं चांदी इस समय 68600 रुपये प्रति एक किग्रा तक पहुंच गई है।


युद्ध छिड़ते ही सोने की कीमतें और आर्थिक व्यवस्था बिगड़नी शुरू हो गई है। सोने की कीमतों में अचानक उछाल आना शुरू हो गया है। गत सप्ताह 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 53 हजार के पार पहुंची थी। बुधवार को कीमत में 1630 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अचानक कीमतें बढ़ने से मेरठ के आभूषण बाजार में सन्नाटा पसर गया। आगामी दिनों वैवाहिक आयोजनों के मद्देनजर आभूषण बनवाने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। जबकि पहले से मिले आर्डर को पुराने रेट में आपूर्ति करना आभूषण व्यवसायियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

यह भी पढ़े : Religious : नए काम के लिए मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नही, आज है अबूझ एवं स्वयं सिद्ध मुहूर्तों की फुलेरा दूज

हालात को देखते हुए कीमतों में और वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर में सोने की कीमत 55 हजार तक पहुंच गई थी। इससे आभूषण व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ा था। हालांकि बाद में धीरे-धीरे कीमतों में कमी आई। कीमतें 46 व 47 हजार प्रति दस ग्राम तक काफी दिनों तक टिकी रही। यहां तक कि एक सप्ताह पहले 47 हजार का भाव था। रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ते ही अचानक कीमतों में उछाल आ गया। देखते ही देखते सोने की कीमत 53 हजार तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि गत सोमवार को 1350 रुपये की कमी दर्ज के बावजूद बुधवार को एकदम से दाम तेजी से बढ़े। इसके आभूषण बाजार में खलबली की स्थिति है।