21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold and Silver price: आज सोना-चांदी के दामों में तेजी, जानिए अपने शहर का सराफा भाव

Gold and Silver price: आज सोमवार को सोना चांदी Gold Silver की कीमत में उछाल आया है। आज सोना के भाव सराफा बाजार खुलते ही 100 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ गया। जबकि चांदी Silver के कीमत में 220 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 18, 2023

Gold and Silver price today

Gold and Silver price: आज सोना-चांदी के दामों में तेजी, जानिए अपने शहर का सराफा भाव

Gold and Silver price: मेरठ सहित यूपी के सभी जिलों में आज सोना चांदी के दाम में तेजी आई है। बता दें पिछले दो दिन से सोना चांदी के दाम स्थिर थे। 16 सितंबर को 24 कैरेट सोने के दाम में 10 रुपए प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई थी। जबकि चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 10 रुपए तक बढ़ा था। उसके बाद रविवार को सोना चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज सोमवार को सराफा बाजार खुलते ही मेरठ में सोना 100 रुपए और चांदी 220 रुपए महंगी हो गई है। मेरठ के सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 59,260 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत 220 रुपए प्रति किलो बढ़ोत्तरी के साथ 72,230.00 रुपए प्रति किग्रा है।

यूपी के अन्य शहरों में आज सोना चांदी के भाव की बात करे तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 59,250 रुपए प्रति दस ग्राम है। लखनऊ में सोने की कीमत में 90.00 रुपए की तेजी आई है। लखनऊ सराफा बाजार में चांद का दाम 72,220.00 रुपए प्रति किलोग्राम है। लखनऊ में चांदी आज 210.00 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

गोरखपुर में सोने के दाम में आज 110 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। गोरखपुर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 59,270.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का दाम 72,210.00 प्रति किलोग्राम है। चांदी के दाम में 200.00 रुपए की तेजी है।

कानपुर में सोना चांदी के दाम में भी हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। कानपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 59,340 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि कानपुर सराफा बाजार में चांदी का भाव
72,320.00 प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: सम्राट मिहिर भोज यात्रा को लेकर मेरठ में तनाव, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

वाराणसी सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 24 59,260 प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का दाम 72,120.00 रुपए प्रति किलोग्राम है। गाजियाबाद सराफा भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने का दाम 59,260.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। एक किलो चांदी का भाव गाजियाबाद सराफा बाजार में 72,240.00 रुपए है।

बता दें सोने का भाव 24 कैरेट के प्रति दस ग्राम के हिसाब तय होता है। जबकि चांदी का भाव 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी के एक किलो का भाव है। इसमें स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा जीएसटी और अन्य टैक्स अलग से जोड़ा जाता है।