24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today : सोने चांदी की कीमत में आई बंपर गिरावट, जानिए क्या है सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना चांदी की कीमतें जहां पिछले सप्ताह से आसमान पर थीं वहीं अब उनमें कुछ राहत दिखाई दे रही है। आज सोना 55 हजार से नीचे आ गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 11, 2022

Gold Rate Today : सोने चांदी की कीमत में आई गिरावट,जानिए क्या है सराफा भाव

Gold Rate Today : सोने चांदी की कीमत में आई गिरावट,जानिए क्या है सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह से सोना नए रिकार्ड की तरफ बढ़ता नजर आ रहा था। लेकिन अब पिछले दो दिन से सोना चांदी की कीमतों में कुछ राहत है। आज सोने के भाव मेरठ सराफा बाजार में 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम हैं। जबकि चांदी का भाव 71,220 रुपये प्रति किग्रा पर टिका हुआ है।

बता दे कि पिछले सप्ताह सोना 55 हजार की दर को पार गया था और चांदी के भाव भी 73 हजार के ऊपर तक पहुंच गए थे। आज 24 कैरेट सोने का भाव 54 हजार रुपये पर खुला। जबकि कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 1510 रुपये तक कम हुआ था। गुरुवार को भी सोना 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। आज दाम में किसी प्रकार की कोई तेजी नहीं आई है। वहीं 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52521 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47950 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। 18 कैरेट का भाव 39173 रुपये पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट गोल्ड का दाम 30555 रुपये है।

यह भी पढ़े : Mustard Oil Rate Today (11th March 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के रेट

मेरठ सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 71,220 रुपये प्रति किग्रा है। चांदी की कीमत में गुरुवार को 1860 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई थी। जिसके बाद इसके भाव 73080 रुपये प्रति किग्रा से गिरकर 71220 पर पहुंच गए थे। गुरुवार को बाजार बंद के समय भी यहीं भाव रहा था। आज शुक्रवार को चांदी का भाव इसी रेट पर खुला। रुस और यूक्रेन युद्ध के बाद से सोने चांदी कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा था। प्रतिदिन सोने के भाव में उछाल आ रहा था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के भाव तेजी से बढ़ रहे थे। जिसके बाद अब कुछ राहत हुई है।