6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today : आज सोने की कीमत जान हो जाएंगे हैरान,जेवर खरीदने में ना करें देर

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज रविवार को मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी की कीमतें स्थिर रहेंगी। पूरे दिन कीमती धातुओं का ही भाव रहेगा। इस कारण अगर आज सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो कीमत बढ़ने की चिंता बिल्कुल ना करें। आज मेरठ में सोना की कीमतें 50470 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव मेरठ में आज 52890 रुपये प्रति किग्रा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 04, 2022

Gold Rate Today :  आज सोने की कीमत जान हो जाएंगे हैरान,जेवर खरीदने में ना करें देर

Gold Rate Today : आज सोने की कीमत जान हो जाएंगे हैरान,जेवर खरीदने में ना करें देर

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज रविवार से पहले सोना चांदी के दामों में एक सितंबर को बड़ी गिरावट देखी गई थी। दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। आज मेरठ सराफा बाजार में सोने का दाम कल शनिवार को 50480 प्रति दस ग्राम के मुकाबले आज 10 रुपये घटकर 50470 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी आज 20 रुपये कम हो गई। आज चांदी की कीमत 52890 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। मेरठ सर्राफा बाजार में इससे पहले एक सितंबर को दोनों धातुओं के दाम में कमी आई थी।

सोना और चांदी, दोनों एक सितंबर को भी सस्ते हो गए थे। जिसमें 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50120 रुपये पर पहुंच गया था। एक सितंबर केा सोने के दाम में करीब 690 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी का भाव एक सिंतबर को 52370 रुपये था। चांदी के दाम में 1670 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई थी। बता दें कि सोना-चांदी का भाव दिन में दो बार जारी होता है। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को। इसके अलावा आज 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50971 रुपये में बिक रहा है। जबकि 916 शुद्धता वाला सोना आज 46797 रुपये पर पहुंच गया है। 750 प्योरिटी के सोने की कीमत आज 37135 रुपये है। 585 शुद्धता वाले सोने के दाम आज कम होकर 29525 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।


यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price Today : इस कारण से शहर के पंपो पर अलग-अलग होती है पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानिए आज का रेट


सोने और चांदी का भाव घर बैठे भी जाना जा सकता है। इसके लिए मिस्ड कॉल से सोना-चांदी की कीमतें पता की जा सकती हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के दाम जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर सोने के दाम के बारे में पता किया जा सकता है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देने से कुछ देर में एसएमएस के जरिए कीमतों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इस समय सोना और चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। चांदी जहां पिछले तीन महीने में चार हजार रुपये से अधिक तक नीचे गिर गई है। इस समय बाजार में सोना और चांदी की मांग में तेजी से गिरावट आई है। जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं के दामों में भी काफी कमी आई है। मेरठ सराफा बाजार में इस समय मंदी छाई हुई है। बता दें कि मेरठ सराफा बाजार एशिया की सबसे बड़ी सोने की मंडियों में शुमार है। मेरठ सराफा बाजार के बने सोने के जेवर की विदेश तक में मांग है। वहीं देश के कई राज्यों में भी यहां से भारी मात्रा में गोल्ड जूलरी की सप्लाई होती है।