19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today : सोने की कीमत दो साल में सबसे निचले स्तर पर, ये है आज सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut सोने की कीमत पिछले दो साल में सबसे निचले निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि आज सोने की कीमत में 200 रुपये की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके बाद मेरठ सराफा बाजार में आज सोने की कीमत 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। बता दें कि इन दिनों सोने की कीमत में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। दो साल पहले यानी सितंबर 2020 में सोने की कीमत 53,410 रुपये दस ग्राम औसत थी। आज वो दो साल बाद 49 हजार के स्तर पर पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 22, 2022

Gold Rate Today : सोने की कीमत दो साल में सबसे निचले स्तर पर, ये है आज सराफा भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमत दो साल में सबसे निचले स्तर पर, ये है आज सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut सराफा बाजार में सोने की कीमतें बुधवार को सितंबर 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं हैं। इसका भाव 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। सराफा बाजार के जानकारों की माने तो ढाई साल पहले भी सोना इसी स्तर पर रहा था। बढ़ती ब्याज दरों के कारण निवेशक अभी सावधानी बरत रहे हैं। वे अब जरूरी चीजों पर खर्च करने की योजना ही बना रहे हैं। संभावित रूप से सोने के आगे भी अस्थिरता रहने की संभावना जताई जा रही है। ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का असर सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। मेरठ सराफा बाजार के जानकारों की माने तो सोने की कीमत अभी और भी नीचे आ सकती हैं।


सोने को महंगाई से लड़ने में मदद करने वाला निवेश माना जाता है। अपने देश में लोगों को सोने से खासा लगाव है और वे इसे आपातकाल में काम आने के लिए खरीदते रहते हैं। इस समय सोने के दाम में कमी आने से निवेशक सोना के भाव और कम होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले 19 सितंबर को सोना सस्ता हुआ तो वहीं चांदी की कीमतों में तेजी आई थी। 19 सितंबर से पहले पांच दिन से लगातार सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी था। 19 सितंबर को मेरठ सराफा बाजार में कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना जहां 130 रुपये प्रति दस ग्राम घट गए थे। वहीं चांदी के दाम में 70 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली वृद्धि हुई थी। सोना भाव मेरठ के सर्राफा बाजार में 49,340 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया था। जबकि चांदी की कीमत 70 रुपये प्रति दस ग्राम कम होकर 56,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची थी। पिछले दस दिन में सोना की कीमतों पर नजर डाले तो इसमें करीब एक हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। 9 सितंबर 2022 को सोने का भाव 50630 रुपये प्रति दस ग्राम था। जिसमें 160 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थीं वहीं दस दिन बाद यानी आज 19 सितंबर को सोने की कीमत 49340 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। यानी इन दस दिनों में सोने की कीमत में एक हजार रूपए से भी अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा चुकी है।


यह भी पढ़ें : Weather Update : सितंबर में इतने दिन बाद विदा होगा मानसून, इन जिलों में 5 दिन बारिश के आसार


सोने की कीमत में इन दस दिनों में दो बार सबसे अधिक गिरावट 13 सितंबर और 15 सितंबर को दर्ज की गई। 13 सितंबर को सोने की कीमत में 480 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 51 हजार रुपये से नीचे आ गए और यह 50250 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद 15 सितंबर को सोने के भाव में 710 रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही सोना इस साल के सबसे निचले स्तर पहुंच कर 50 हजार से नीचे आ गया। 15 सितंबर को 710 रुपये की गिरावट के बाद सोने की कीमत 49440 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।