18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Gold rate : सप्ताह भर में सोने की इतनी कम हुई कीमत, मेरठ सराफा बाजार में ये है भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut सोने के दामों में गिरावट का दौर जारी है। आज शुक्रवार को सोने की कीमत में 59 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत मेरठ के सराफा बाजार में 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। पिछले दो दिन से सोने की कीमत में स्थिरता है। आज रविवार को भी सोने की कीमत स्थिर रहेंगी। यानी आज सोना 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकेगा। वैसे इस सप्ताह सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 25, 2022

Today Gold rate : सप्ताह भर में सोने की इतनी कम हुई कीमत, मेरठ सराफा बाजार में ये है भाव

Today Gold rate : सप्ताह भर में सोने की इतनी कम हुई कीमत, मेरठ सराफा बाजार में ये है भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत में इस सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह यानी 17 सिंतबर से लेकर 23 सितंबर के बीच सोना जहां 790 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ा। वहीं इसके दाम में 700 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी भी आई। यानी इस सप्ताह देखा जाए तो सोने की कीमत में महज 90 रुपये की औसत वृद्धि दर्ज की गई है। इस सप्ताह सोने के बाजारी भाव पर नजर डाले तो 23 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में 590 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई। जिसके बाद इसकी कीमत 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि 22 सितंबर 2022 सोने के दाम में 590 रुपये प्रति दस ग्रामी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोने का भाव एक बार फिर से 50 हजार के ऊपर पहुंच गया था।

22 सितंबर को सोना 50,150 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। 21 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में 200 की कमी आई थी। इस दिन मेरठ के सराफा बाजार में सोने की कीमत 49,560 प्रति दस ग्राम रही थी। वहीं 20 सितंबर 2022 को भी 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम में 80 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 49,360 प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए थे।


यह भी पढ़ें : weather forecast today : इन जिलों में ग्रे अलर्ट जारी, मेरठ में बारिश का आंकड़ा 200 मिलीमीटर के पार


19 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में मेरठ सराफा बाजार में 30 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुए। इस दिन 99 प्रतिशत शुद्ध सोना 49,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं 18 सितंबर को 2022 सोने की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ था और मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 49,470 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। इसी तरह से 17 सितंबर 2022 को भी सोने की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ था। 17 सितंबर को भी सोने की कीमत 49,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर ही स्थिर रही थी।