3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold-Silver Price Today : अक्टूबर में सोना और चांदी की कीमतों में आया जोरदार उछाल, जानिए क्या रहा आज का भाव

Gold-Silver Price Today : एक अक्टूबर से लेकर 11 तारीख तक सोने का दाम 770 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 2240 रुपये प्रति किग्रा की तेजी आई है। सोना और चांदी के दामों में आई तेजी अभी ऐसे ही बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। चांदी की कीमतों में अभी और अधिक उछाल आने की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Oct 2021, 10:30 AM IST

gold-silver_price_today_.jpg

Gold-Silver Price Today : आज सोना के दामों में हल्की तेजी के साथ ही चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के बाद जहां सोने के दाम 20 रुपये प्रति दस ग्राम बढ गए, तो वहीं चांदी के कीमत में 60 रुपये की कमी आई है। आज सोने के दाम 48170 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं जो कि कल यानी 11 अक्टूबर को बाजार बंद होने के समय 48150 रुपये प्रति दस ग्राम था। उसी तरह से चांदी की कीमत में भी आज 60 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह आज 63210 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। चांदी की कीमत 11 अक्टूबर को बाजार बंद होने के समय 63270 रुपये प्रति किग्रा थी।

यह भी पढ़ें : दलित समाज की मीटिंग से नाराज हथियारबंद दबंगों ने किया दलित परिवार पर हमला

सोना और चांदी के दामों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव जारी है। कीमती धातुओं में यह उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सराफा बाजार व्यापारियेां के लिए यह जोखिम पैदा कर रहा है। व्यापारी माल को स्टाक करने से कतरा रहे हैं। जबकि आने वाले दिनों में त्योहारी और शादी का सीजन जोरों पर रहेगा। सोना-चांदी के कारोबारियों को यह अंदेशा भी सता रहा है कि कहीं बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम एकदम से न गिर जाए। अगर ऐसा हुआ तो उनको इसका काफी नुकसान हो सकता है।

बता दे कि एक अक्टूबर में सोना का दाम 47420 रुपये प्रति दस ग्राम था। जो कि अब बढ़कर 48150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। यानी सोने के दामों में 11 अक्टूबर तक 770 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं बात चांदी की कीमत की करें तो यह अक्टूबर के पहले दिन 61030 रुपये प्रति किग्रा थी। चांदी का बाजार भाव 63270 रुपये प्रति किग्रा 11 अक्टूबर तक पहुंच गया था। यानी चांदी के दामों में भी 2240 रुपये की जोरदार तेजी आई है। आज चांदी के दाम 63210 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए। इस समय चांदी की मांग अधिक होने से उसके दाम में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी की मांग अभी दीपावली तक और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सोना के दामों में अभी बहुत कम स्तर पर उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

BY: KP Tripathi

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश