2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Rate Today : सराफा बाजार का भाव जान हो जाएंगे हैरान, इस स्तर पर हैं सोना चांदी के दाम

Gold Rate Gold Price Today in Meerut अगर आज रविवार को सोना या फिर चांदी के जेवर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज सबसे अच्छा दिन है। आज सोना चांदी की कीमतें स्थिर है। यानी आज दोनों धातुओं की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। आज सोने चांदी के दाम स्थिर होने से सराफा व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कल यानी शनिवार को भी सोना चांदी की कीमतों में स्थिरता थी। शनिवार को मेरठ सराफा बाजार बंद होने के समय भी सोना चांदी का भाव स्थिर रही रहा था।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 19, 2022

Gold Silver Rate Today : मेरठ सराफा बाजार का भाव जान हो जाएंगे हैरान, इस स्तर पर हैं सोना चांदी के दाम

Gold Silver Rate Today : मेरठ सराफा बाजार का भाव जान हो जाएंगे हैरान, इस स्तर पर हैं सोना चांदी के दाम

Gold Rate Gold Price Today in Meerut पिछले दो दिन से लगातार सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। 17 जून 2022 यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में 560 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई जिसके बाद इसका भाव 52,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि इससे पहले 16 जून 2022 को सोने की कीमत में 250 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई थी। गुरुवार को इसकी कीमत 51,630 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंची थी। आज रविवार को सोने की कीमत में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई। आज सोने का भाव मेरठ सराफा मंडी में 52190 रुपये प्रति दस ग्राम है। ये 24 कैरेट सोने के भाव है।

वहीं बात चांदी की कीमतों की करें तो इसके भाव में पिछले दो दिन से बढ़ोत्तरी जारी थी। चांदी के दाम 17 जून 2022 को 850 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए। जिसके बाद मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,990 दर्ज की गई थी। जबकि उससे एक दिन पहले यानी 16 जून 2022 को चांदी का दाम 62,140 था। 16 जून 2022 को भी इसके दाम में 1,230 रुपये की वृद्धि हुई थी। पिछले दो दिन से सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि के बाद इस कारोबारी हफ्ते के आज छठें दिन कीमतें स्थिर हैं।

ये भी पढ़े : Weather Update Today : देहरादून जैसा हुआ पश्चिमी उप्र NCR के मौसम का मिजाज, 20 तक बारिश का यलो अलर्ट जारी

शादियों का सीजन होने के कारण दोनों ही धातुओं की खरीदारी में लोग उत्साह दिखा रहे हैं। सर्राफा बाजार में सोने की मांग में लगातार तेज हो रही है। कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोने के साथ चांदी के दाम में तेजी आई थी। इस तेजी बावजूद फिलहाल सोना 51000 से ऊपर और चांदी 61700 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है। बात अब तक सोना के ऑल टाइम हाई से महंगे और सस्ते की तो ये पांच हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18300 रुपये प्रति किलो की दस से सस्ती हुई है।