
Gold Silver Rate Today : सोना और चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार,आज ये है सराफा भाव
Gold Rate Gold Price Today in Meerut अक्टूबर माह के शुरूआती दिनों में जहां सोना और चांदी की कीमतों में काफी कमी आई। वहीं नवंबर माह में अब सोना और चांदी के दामों में जोरदार उछाल दिखाई दे रहा है। आज सुबह जब कारोबारी सत्र की शुरूआत हुई तो कुछ समय तक सोने की कीमत में स्थिरता देखी गई। जबकि चांदी के भाव में बाजार खुलते ही तेजी आई और यह 1,000 रुपये तक महंगी हुई। लेकिन वहीं बाजार में चांदी की मांग बढ़ने के बाद दाम ने रफ्तार पकड़ी। इसके बाद 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।
आज कारोबारी सत्र की समाप्ति के समय चांदी की कीमत 1,230 रुपये प्रति किलोग्रामी की बढ़त के साथ 58,990 रुपये पर बंद हुईं। यानी आज मेरठ के सराफा बाजार में चांदी 58,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। दूसरी ओर कुछ ऐसा ही हाल सोने का भी हुआ। पहले दौर में सोना कुछ घंटे तक स्थित रहा। उसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव भी 280 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया। आज मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 50,680 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई।
बता दें कि अक्टूबर माह में सोना जहां 1500 रुपये तक सस्ता रहा वहीं चांदी की कीमतों में भी काफी कमी आई थी। जबकि अक्टूबर माह में त्योहारी सीजन में सोना—चांदी की जोरदार मांग थी। लेकिन इसके बाद भी दोनों कीमती धातुओं के दामों में कमी बनी रहीं। अब नवंबर के शुरूआती दिनों में ही सोना—चांदी के दामों ने तेजी पकड़ी है। सोना—चांदी की कीमतों में अधिक तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
Published on:
02 Nov 2022 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
