13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक के गनर की बीच सड़क दबंगई, बेखौफ हो महिला को जड़े कई थप्पड़

सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वे अपने बयानों के कारण नहीं बल्कि अपने गनर के कारण सुर्खियों में हैं। भाजपा विधायक के गनर ने सरेराह मोहल्ले के बीचो—बीच एक महिला को बुरी तरह से पीटा है। भाजपा विधायक के गनर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद विधायक बचाव की मुद्रा में आ गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 08, 2021

विधायक संगीत सोम के गनर ने महिला को जमकर पीटा, चिल्लाती रही पीड़िता सिपाही के खौफ से चुप रहे लोग

विधायक संगीत सोम के गनर ने महिला को जमकर पीटा, चिल्लाती रही पीड़िता सिपाही के खौफ से चुप रहे लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। यूपी पुलिस में सिपाही सतेंद्र भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में गनर के रूप में तैनात है। गनर सतेंद्र की दबंगई का एक मामला सामने आया है। जिसमें गनर सतेंद्र बेखौफ एक महिला को मोहल्ले में बीच सड़क पर जमकर पीट रहा है। सिपाही सतेंद्र यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें भाजपा विधायक का गनर महिला को बुरी तरह से पिटाई करता नजर आ रहा है।

घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां भाजपा विधायक का गनर अपने परिवार के साथ रहता है। उसी कॉलोनी में और भी कई परिवार रहते हैं। इसी कालोनी में एक सैनिक का परिवार भी रहता है। सैनिक के परिवार की महिला घर के सामने पड़े खाली प्लॉट में कपड़े सुखाती हैं। बताया जाता है कि कपड़े सुखाने के विवाद को लेकर ही गनर ने महिला के साथ पहले गाली गलौज की और फिर जब विवाद बढ़ गया तो उसको जमकर पीटा।

यह भी पढ़े : मेरठ में खाकी पर हमला, दौड़ा—दौड़ाकर पीटे गए पुलिसकर्मी, तीन दरोगा दो सिपाही गंभीर


पुलिस की वर्दी और विधायक की हनक के आगे पूरी कालोनी में उससे बोलने की किसी की हिम्मत नहीं होती। घटना के दौरान भी किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं हुई। मारपीट के बाद सिपाही ने महिला को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने सिपाही की करतूत का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं महिला भी तहरीर लेकर थाने पहुंची है। इस पूरे मामले में एसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।