13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरमीत राम रहीम के आश्रमों के गेट बंद, किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा

मेरठ में राम रहीम के आश्रमों में पसरा सन्नाटा, ट्रेनें रद होने से लोग परेशानी में, स्‍कूलों में रही छुट्टी

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Aug 26, 2017

ram rahim ashram

ram rahim ashram in meerut

मेरठ। सीबीआई कोर्ट में बाबा राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद मेरठ में राम रहीम के आश्रमों में सन्नाटा पसर गया है। आश्रम के गेट अंदर से बंद हैं आैर इक्का-दुक्का अनुयायी ही आश्रम के अंदर आ-जा रहे हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है, इसलिए अंदर अनुयायी क्‍या कर रहे हैं, किसी को मालूम नहीं पड़ रहा है। हालांकि, पंचकुला में हिंसक घटनाआें के बाद यहां इन आश्रमों में पुलिस पहुंची थी, लेकिन आश्रम में रह रहे अनुयायी की आेर से कोर्इ प्रतिक्रिया नहीं होने से पुलिस वापस लौट गर्इ। इसी बीच, हरियाणा आैर पंजाब जाने वाली ट्रेनें रद्द होने से सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।







शहर में तीन प्रमुख आश्रम

डेरा सच्चा सौदा के तीन प्रमुख आश्रम हैं, हालांकि एक-दो छोटे आश्रम भी हैं, लेकिन राम रहीम के सबसे ज्यादा अनुयायियों का जमावड़ा इन तीन आश्रमों में रहता है। आश्रम के अंदर अनुयायी परिवार के साथ भी रह रहे हैं। पंचकुला की घटना के बाद से आश्रम के अनुयायी की आेर से जरा भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गर्इ। दरअसल, यहां राम-रहीम अनुयायियों की संख्या कम है, लेकिन यहां सत्संग के समय शहर व देहात इलाकों के लोग एकत्र होते हैं। इन तीन आश्रमों की तकरीबन यही स्थिति है। सूरजकुंड के साथ-साथ परतापुर आैर कंकरखेड़ा क्षेत्रों के आश्रमों की स्थिति तकरीबन यही है।

ट्रेनें रद होने से परेशानी

शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार की दोपहर तक ट्रेनों का आवागमन बंद होने से सिटी व कैंट रेलवे स्टेशनों आैर बस अड्डों पर लोग परेशान हैं। अचानक ट्रेन की बंदी के कारण रेलवे स्टेशन पर आए मुसाफिरों को बस के जरिए अपना रूट बदलकर जाना पड़ा। वहीं, सीबीएसर्इ आैर आर्इसीएसर्इ स्कूलों ने हरियाणा आैर पंजाब में हिंसक घटनाआें के मद्देनजर अपने स्कूलों में छुट्टी रखी, जबकि जो स्कूल खुले भी उनमें बच्चों की संख्या काफी कम रही।

ये भी पढ़ें

image