31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढ़ार्इ के साथ युवाआें ने किया एेसा काम, अब मुख्यमंत्री से मांगनी पड़ी मदद- देखें वीडियो

गांव के लोग भी कर रहे वाह वाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Sep 2018, 6:37 PM IST

baghpat news

पढ़ार्इ के साथ युवाआें ने किया एेसा काम, अब मुख्यमंत्री से मांगनी पड़ी मदद- देखें वीडियो

बागपत।बागपत के लूंब गांव में युवकों ने एेसा काम शुरू किया है।जिसे जानकर हरकर कोर्इ उनकी वाहवाही कर रहा है, लेकिन उनके सामने काम को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गर्इ है।इसकी वजह से अब उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगार्इ है।साथ ही गायों की रक्षा करने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें-चुनाव लड़ने के लिए बन गया लुटेरा, जानिए इस नेता की कहानी

इस वजह से मिलकर शुरू किया यह काम

गौरतलब है कि प्रदेश भर में गौ धन को लेकर अनेक अपराधिक मामले सामने आते है।जिसमें कुछ लोग तन मन से गाय माता की सेवा करना चाहते है तो कुछ उनका व्यापार करने से भी नहीं चुकते।आलम यह है कि गौ रक्षा के नाम पर कही हिंसा होती है तो कही माहौल खराब किया जाता है। लेकिन बागपत में एक युवकों की टौली ऐसी है। जो गांव में घुम रहे आवारा पशुओं की सेवा करते है। हम बात कर रहे है। बागपत जनपद क लुम्ब गांव की जहां एक गौशाला है। लेकिन आज के समय में इस गौशाला का कोई मालिक नहीं है। लेकिन गांव के युवकों ने मिलकर इसे शुरू कर दिया और जो भी घायल आवारा पशु उनको मिलते है। उनका इलाज ये युवक करते है। गौ सेवा में जुटे अनुज कुमार कहते है कि उनका एक दर्जन से अधिक युवकों का समूह है। जो यहां गौशाला में आकर गायों की देखभाल करता है।

पढ़ार्इ लिखार्इ के साथ सेवा भाव से करते है यह काम

सभी युवक पढ़ने वाले है और पढ़ाई से समय निकालकर। यहां पर सेवा करते है। लेकिन गाय ज्यादा है और उनके पास संशाधन कम है। जिसके कारण उनको परेशानी उठानी पड रही है। गायों को चारा गांव से मांगकर लाना पड़ता है। इसी के चलते युवाआें ने मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगार्इ है कि उनकी गौ शाला का कुछ प्रबंध हो जाये। जिससे गायों को चारा और उनकी देखभाल की जा सके। ग्राम प्रधान सुभाष बताते है कि इस गौ शाला को कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत भी भूमी पर चंदे से बनाया था। लेकिन उन लोगों ने यहां आना बंद कर दिया। जिससे गायों को चारे की समस्या उत्पन्न हो गर्इ और कई गायों की मौत हो गर्इ। इन युवकों ने यहां पर गायों को सम्भाला और उनके चारे पानी का इंतजाम किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश