अजराड़ा निवासी आसिफ की पत्नी सुमैय्या को मेडिकल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। सुमैय्या को ऑपरेशन के बाद एक बेटा हुआ। डिलीवरी के बाद बच्चे को आसिफ स्वास्थ्य जांच के लिए बाल रोग विभाग में लेकर गया। एक महिला ने इसी दौरान आसिफ से कहा कि बच्चे का डायपर बदलना है और बच्चे को अपनी गोद में ले लिया। आसिफ जब तक वापस लौटा, महिला नवजात को लेकर गायब हो गई। आसिफ ने शोर मचाया और नवजात चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। नवजात के चोरी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मेडिकल अधिकारी, इमरजेंसी डॉक्टर और स्टाफ जमा हो गया। जानकारी पर मेडिकल थाना पुलिस, सीओ भी पहुंच गए।