मेरठ। पीएफआई (PFI) पर मेरठ जोन (Meerut Zone) में बड़ा शिकंजा कसा गया है। जोन से अब तक 47 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिनमें अब तक मेरठ से 21, शामली से 10, गाजियाबाद से 9, मुजफ्फरनगर से 6 और हापुड़ से 1 गिरफ्तार किए गए हैं। एडीजी प्रशांत कुमार (ADG Prashant Kumar) ने बताया कि पीएफआई ने गलत तरीके से हिंसा फैलाने के लिए धन जुटाया। उन्होंने बताया कि हिंसा फैलाने के मामले की जांच चल रही है। अभी तक करीब 50 से अधिक लोग चिन्हित हैं। हम काफी समय से पीएफआई पर काम कर रहे थे।