
मेरठ। यूपी में पुलिस की दबंगई के किस्से तो आपने खूब सुने और देखें होंगे लेकिन क्या आपने यूपी पुलिस के परिवार वालों की दबंगई देखी है। नहीं ना। तो ये चलिए हम आपको यूपी पुलिस में भर्ती एक हेड कांस्टेबल के परिवार की दबंगई की वो ख़बर सुनाते है। जिससे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल पश्चिम उत्तर प्रदेश में बदमाश तो दबंग है ही। लेकिन अब पुलिस वालों के परिवार के लोग ही दबंगई करने से बाज नहीं आ रहे हैं ।ताजा मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी का है। जहां पर एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्चों ने एक दारोगा को ही लताड़ लगा दी। वो भी भरे बाजार। चौक गए न आप। जी हां मामला है ही कुछ ऐसा। जहां आरोपी एक हेड कांस्टेबल के परिवार ने दारोगा की ही क्लास लगा दी।
आखिर क्या है मामला ?
बता दें कि हेड कांस्टेबल जयपाल बुलंदशहर जिले में तैनात हैं। उसकी पत्नी और बच्चे मेरठ के देव लोक कॉलोनी में रहते हैं। पूरा मोहल्ला हेड कांस्टेबल के तीन बेटों की हरकतों से परेशान है । यही नहीं पिछले करीब डेढ़ साल से तीनों मनचले लड़के इलाके की लड़कियों को परेशान करते हैं। इस मामले में पहले भी छेड़छाड़ की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिसमें हेड कांस्टेबल का एक बेटा जेल भी जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी हेड कांस्टेबल के परिवार की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर एक लड़की ने सीओ ब्रहमपुरी से शिकायत की। जिस की जांच के लिए इंचार्ज मंडी मौके पर गए। जहां पर एसआई मनोज कुमार को हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्चों ने जमकर धमकाया।
दबंगई या गुंडई ?
खैर अब इसे दबंगई कहे या गुंडई। लेकिन कांस्टेबल के परिवार का ये रौब जग जाहिर है। हालांकि हम इस घटना की वीडियो तो नहीं दिखा सकते है। क्योंकि दारोगा को दी गई इस धमकी भरे वीडियो में न केवल दबंगई की गई है। बल्कि सरेआम एक पुलिसवाले की अपशब्द कह कर अपमानित भी किया गया है। बहरहाल हेड कांस्टेबल के इस परिवार के सामने यूपी पुलिस के दारोगा की एक न चली और अपने अपमान के बावजूद भी पुलिस बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई। वहीं इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इलाके के लोग पुलिस के गिरते इकबाल से काफी परेशान हैं और इंसाफ की आस में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
Updated on:
27 Jan 2018 11:55 am
Published on:
27 Jan 2018 11:52 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
