2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पहुंचे अखिलेश के खास सिपाही को पुलिस ने लिया हिरासत में, लगाए ये बड़े आरोप

सर्किट हाउस में सपा नेताआें ने की जमकर नारेबाजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 2:04 PM IST

meerut

स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पहुंचे अखिलेश के खास सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगाए ये बड़े आरोप

मेरठ। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ी के चलते अखिलेश यादव के खास सिपाही व सपा नेता अतुल प्रधान स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मिलना चाहते थे, जो कि मेरठ के प्रभारी मंत्री भी हैं, जब मंत्री सर्किट हाउस में बैठे हुए थे तो सपा नेता मंत्री से मिलने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें वापस लौटने के लिए कहा गया। सपा नेता अतुल प्रधान ने लौटने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने मुझे समय दिया हुआ है, मैं उनसे बिना मिले नहीं जाऊंगा। बस इसी बात को लेकर अंदर से मंत्री जी का संदेश आया कि उन्हें किसी से नहीं मिलना है। फिर क्या था पुलिस ने सपा नेता को समझाने की कोशिश की, जब वह नहीं मानें तो उन्हें वहां से हिरासत में लेकर पुलिस सिविल लाइन थाने ले गई और वहां ले जाकर बैठा लिया गया।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में खूब हुर्इ मिशन 2019 पर बातें, भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आए दल अब करेंगे ये काम

यह भी पढ़ेंः 'नौतपा' की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

प्रदेश सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है

सपा नेता अतुल प्रधान का यही कहना है कि वह विपक्ष के नेता हैं जनता की समस्याओं को पार्टी के मंत्रियों और लोगों के सामने रखना उनका कर्तव्य है जिसे वह निभा रहे हैं, लेकिन भाजपा के लोगों ने विपक्ष को खत्म करने की नीयत से पूरा षड्यंत्र रच रखा है अब वह विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और उनकी बातों को सुनना चाहिए। साथ ही अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तो विपक्ष के नेताओं से भी मिलते थे और उनकी बातें सुनते थे, लेकिन अब भाजपा ने इस कार्यशैली को भी खत्म कर दिया है वह विपक्ष की बात नहीं सुनना चाहते समस्याओं पर बात नहीं करना चाहते, जिसका वह विरोध करते हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में ईद पर नमाज का होगा यह समय, निकलना जरा संभलकर

अखिलेश के समर्थन में नारे लगाए

जब पुलिस उन्हें सर्किट हाउस से ले जा रही थी तो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वह खुद जीप में बैठ गए और इंकलाब जिंदाबाद अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर चली गई और मंत्री जी वही अपने सर्किट हाउस में बैठे हुए अपने अधिकारियों अपने पार्टी के लोगों से मिलते रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश