14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: अब यूपी की बारिश ने सीएम योगी को झकझोरा, जारी कर दिए निर्देश

UP News: यूपी में भीषण बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं। बारिश से तबाह फसलों के नुकसान की आख्या शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 11, 2023

up news

अब यूपी की बारिश ने सीएम योगी को झकझोरा

UP News: यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सक्रिय हो गए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करने को कहा है। सीएम ने जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी को भी कहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। जिससे कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें।आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए।फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें : नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर जबरन पिलाया तेजाब, हालत गंभीर मेडिकल रेफर

बता दें पिछले 24 घंटे से उत्तर प्रदेश के जनपदों में भारी बारिश हो रही है। बारिश से किसानों की फसल खराब हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूल कालेज भी बारिश के कारण बंद कर दिए गए हैं।