
मेरठ। सितंबर में बहुत कम बारिश हुई। गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन महीना खत्म होते-होते मानसून की बारिश ने लोगों को राहत दे दी। सितंबर केे आखिर में अब फिर मानसून की अच्छी बारिश के संकेत हैं। मानसून जाते-जाते इतनी अच्छी बारिश होने की संभावना है कि किसानों के मुरझाए चेहरों को खिलाकर जाएगी। मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरएस सेंगर का कहना है कि सितंबर के आखिर में होने वाली बारिश से धान, चारा, गन्ना, उड़द, मूंग व सब्जियों को लाभ मिलेगा।
अभी दो बार होगी अच्छी बारिश
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून के जाने का समय आ गया है। अब लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और नमी बढ़ेगी। मानसून के जाने से पहले दो अच्छी बारिश होंगी। यह बारिश लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाएगी ही, लेकिन किसानों के लिए भी बहुत लाभदायक साबित होगी।
बारिश से लोगों को मिली राहत
इससे पहले सितंबर में रविवार को महीने की दूसरी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को अधिकतम आद्र्रता 98 और न्यूनतम 81 फीसदी दर्ज की गई। बारिश 17.8 मिमी रिकार्ड की गई। एक दिन पहले के मुकाबले दिन के तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Published on:
23 Sept 2019 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
