2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर विशेष निगरानी, देखें वीडियो-

Highlights- डीजीपी ने दिए सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश- मेरठ जोन के दिल्ली से सटे जिलों में सघन चेकिंग अभियान

1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 22, 2020

meerut.jpg

मेरठ. दिल्ली में एक आतंकी की गिरप्तारी के बाद देश की ख़ुफ़िया एजेसी से मिले इनपुट के बाद डीजीपी हितेश अवस्थी ने पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं। मेरठ जोन को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके बाद एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में तीन आतंकियों के दिल्ली एनसीआर में प्रवेश की जानकारी दी थी, जिसके बाद से दिल्ली और पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। मेरठ जोन में पुलिस-प्रशासन के सभी अफसरों सहित पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने होटल, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रखा है।

यह भी पढ़ें- STF ने पकड़ी 35 करोड़ की NCERT की किताबें, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली में आज एक आतंकी को पकड लिया गया है, जिसके बाद प्रदेश में पुलिस-प्रशासन ने अतिरिक्त चौकसी बरतनी शुरू कर दी। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने बताया कि त्योहारों को लेकर हम पहले से अलर्ट पर हैं। केंद्र और राज्य सरकारों सहित सभी खुफिया-सुरक्षा एजेंसियों का इनपुट आपस में शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के नजदीक होने के कारण मेरठ जोन में ज्यादा चौकसी बरती जा रही है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर जिले में सभी थानों का अलर्ट किया गया है।

सर्किल ऑफिसर और थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश है। सीओ बिना परमिशन अपना सर्किल नहीं छोड़ेंगे। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रमुख प्वाइंट्स पर तैनाती के लिए पीएसी और आरएएफ मांगी गई है। मॉल, रेस्टोरेंट, और होटल में देर शाम चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

Story Loader