मेरठ

Video: युवक के ऊपर गिरी हाईटेंशन लाइन, शरीर से निकलने लगा धुंआ, ऐसे बची जान

मेरठ में एक युवक के ऊपर हाईटेंशन लाइन गिर गई। युवक पर हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक के शरीर से धुंआ निकलने लगा।

less than 1 minute read
Mar 22, 2023
घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

मेरठ के समर गार्डन में रहने वाला नदीम अपने परिवार की महिला और एक बच्चे के डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। वह हापुड रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार आकर गिर गया। जिसके चलते उनके शरीर में धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उनके शरीर से तार को हटाकर उनकी जान तो बचा ली।

लेकिन फिलहाल वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जिंदगी लड़ रहे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा रहा है कि परिवार की महिलाओं के साथ खड़े हुए नदीम के ऊपर जब तार गिरा तो परिवार की महिलाओं ने बचाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने नदीम के शरीर से तार को लकड़ी के माध्यम से हटाकर नदीम की जान तो बचा ली। लेकिन फिलहाल वह गंभीर रूप से झुलसा हुआ है परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
22 Mar 2023 02:51 pm
Published on:
22 Mar 2023 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर