
मेरठ कैंट स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता
मेरठ कैंट स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल के गेट पर आज हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष ललित गुप्ता ने सोफिया स्कूल में लव जिहाद चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सोफिया स्कूल के प्रबंधन तंत्र और प्रिंसपल से मिलने की मांग कर रहे थे। लेकिन सोफिया स्कूल प्रबंधन तंत्र ने गेट बंद करा दिया। इसके विरोध में मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सोफिया गर्ल्स स्कूल के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इस दौरान मौके पर थाना सदर पुलिस भी पहुंच गई।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का कहना था कि लव जिहाद के आरोपी स्पोर्ट्स कोच को सोफिया गर्ल्स प्रबंधन तंत्र बचा रहा है। उन्होंने स्पोर्ट्स कोच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। धरने में व्यापारी नेता अंकुर गोयल आदि भी मौजूद रहे।
बता दें मेरठ के प्रतिष्ठित सोफिया गर्ल्स स्कूल में कक्षा सात की छात्रा को स्पोर्ट्स कोच ने वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे थे। छात्रा की शिकायत पर परिजन गर्ल्स स्कूल पहुंचे और हंगामा किया था।
परिजनों के हंगामे के बाद स्कूल प्रिंसपल ने स्पोर्ट्स कोच को निलंबित कर दिया है। गर्ल्स स्कूल की छात्रा के साथ इस तरह का मामला शहर में चर्चा में बना हुआ है। बता दें सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ के नंबर वन स्कूल में शुमार हैं। सोफिया स्कूल में मेरठ के अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यापारियों के अलावा संभ्रात परिवार की लड़कियां पढ़ती हैं। बताया जाता है कि इससे पहले भी कई बार इस प्रतिष्ठित सोफिया गर्ल्स स्कूल में इस तरह का मामले सामने आ चुके हैं।
Published on:
23 Sept 2023 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
