3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हिन्दू संगठन ने कहा- भाजपा हिन्दुआें की भावनाआें के साथ खिलवाड़ कर रही है, राष्ट्रपति से की ये बड़ी मांग, देखें वीडियो

संगठन के सदस्यों ने मेघालय उच्च न्यायालय का दिया हवाला देकर किया प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
meerut

इस हिन्दू संगठन ने कहा- भाजपा हिन्दुआें की भावनाआें के साथ खिलवाड़ कर रही है, राष्ट्रपति से की ये बड़ी मांग, देखें वीडियो

मेरठ। हिन्दू महासभा ने अब देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग रख दी है। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम लिखित पत्र जिलाधिकारी महोदय को सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि मेघालय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित एक आदेश में स्पष्ट व्याख्या दी है कि 15 अगस्त 1947 को भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। जिसमें मुस्लिमों के लिए पाकिस्तान और हिन्दुओं के लिए हिन्दुस्तान दिया गया था, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि वह नहीं हुआ।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में बवाल के बाद पुलिस ने गोकशी रोकने के लिए इस गांव से पूरे प्रदेश में शुरू किया ये अनोखा अभियान, देखें वीडियो

मुस्लिम तो पाकिस्तान चले गए, लेकिन कुछ मुस्लिम यहां पर रुक गए। जिनके कारण भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं घोषित हो सका। उन्होंने कहा कि 120 वर्ष से हिन्दू महासभा ही देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रही है। जिससे भारत के दुखद बंटवारे के समय गांधीवादी राष्ट्रद्रोही नेताओं के कारण भारत को एक धर्म निरपेक्ष देश बना दिया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की मांग सर्वप्रथम हिन्दू महासभा के डा. मुंजे, डा. बीजी देशपांडे, पंडित नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर ने की थी। परन्तु भारत सरकार के तत्कालीन अंग्रेजी शासकों द्वारा हिन्दू राष्ट्र बनाने पर भी भारत को 70 वर्ष तक धोखा मिलता रहा। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा राष्ट्रपति से प्रार्थना करती है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवाल के बाद बसपा के पूर्व मंत्री के मीट प्लांट पर होने जा रही बड़ी कार्रवार्इ, इतनी पुलिस फोर्स मांगी

उन्होंने कहा कि जो भाजपा हिन्दुओं की पार्टी होने का दंभ भरती है वह भी आज देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार पूरे देश में है। ऐसा कर भाजपा और उसके नेता देश की हिन्दू जनता की भावना से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देश को हिन्दू राष्ट्र नहीं घोषित किया गया तो वे इसके लिए आंदोलन चलाएंगे।

Story Loader