15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगीराज में मेरठ के थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ केक काटकर थानेदार मना रहे अपना जन्मदिन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही बदमाशों के भीतर पुलिस के खौफ की बात करते हो। लेकिन मेरठ में जिस तरह से हिस्ट्रीशीटर थाने के भीतर केट काटकर थानेदार का जन्मदिन मनाकर सेल्फी लेते हैं और उसको सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं उसको देखकर तो लगता है कि भाजपा सरकार में पुलिस का खौफ हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर नहीं है। मामला मेरठ के थाना किठौर का है। जहां पर प्रभारी थानेदार ने अपना जन्मदिन हिस्ट्रीशीटर और बसपा नेता के बेटों के साथ धूमधाम से मनाया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 07, 2022

योगीराज में मेरठ के थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ केक काटकर थानेदार मना रहे अपना जन्मदिन

योगीराज में मेरठ के थाने में हिस्ट्रीशीटर के साथ केक काटकर थानेदार मना रहे अपना जन्मदिन

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भले ही थानों में रामराज की बात करते हो लेकिन यहाँ तो थाने में हिस्ट्रीशीटर थानेदार का जन्मदिन थाने में ही केक काटकर मना रहे है। मेरठ के थाना किठौर का फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कार्यवाहक थाना प्रभारी हिस्ट्रीशीटर और अन्‍य पुलिसकर्मियों के साथ थाने में धूमधाम से अपनी बर्थ-डे पार्टी मना रहे हैं। वायरल फ़ोटो को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए है। इस मामले में सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि फ़ोटो संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है।


इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के छुट्टी जाने पर किठौर थाने की तस्‍वीर बदली है। थाने में कार्यवाहक थाना प्रभारी अपना रुतबा दिखा बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। थाना किठौर थाना स्थित कार्यालय में कार्यवाहक प्रभारी नरेश कुमार ने जन्मदिन मनाया। फ़ोटो में कार्यवाहक प्रभारी केक काटने के लिए खड़े है मेज पर खाने पीने का सामान सजा है। थानेदार के जन्मदिन के मौके पर बसपा नेता मुनकाद अली के पुत्र सलमान मुनकाद, असीलपुर निवासी नदीम और किठौर निवासी जानू शामिल है।

यह भी पढ़े : सिर कटी किशोरी की लाश मोर्चरी में पड़ी कर रही अपनों का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर नदीम के विरुद्ध गाजियाबाद कविनगर व मंसूरी थाने में मुकदमे दर्ज है। नदीम अपराधिक प्रवृत्ति का और उसके विरुद्ध कई मुकदमे हैं। इस मामले में सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि फ़ोटो संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ के अन्‍य मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कई मामलों में सख्‍त कार्रवाई भी हुई। योगी सरकार ने अपराधियों के लेकर सख्‍त रवैया अपनाया है।