दरअसल, इस मामले में विजेन्द्र चौहान द्वारा सोसायटी रजिस्टर्ड कराने वाले सतपाल सिंह देशवाल, राजपाल और राजमोहन सहित सरकारी विभागों में तैनात कई अधिकारियों पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया गया था। वहीं कुछ समय पहले तत्कालीन कमिश्नर डा. प्रभात कुमार द्वारा कराई गई जांच में भी करीब तीन सौ करोड़ के घोटाले का खेल उजागर हुआ था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मेरठ पुलिस ने यूपी आवास विकास परिषद में उप आयुक्त के पद पर तैनात रहे वीके चौधरी को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।