8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माेर्चरी से पत्नी का शव लेकर भाग गया पति, उसे पकड़ने के लिए पुलिस के एेसे छूटे पसीने, सुनकर दंग रह जाएंगे

पति ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Nov 2018, 3:37 PM IST

meerut

माेर्चरी से पत्नी का शव लेकर भाग गया पति, उसे पकड़ने के लिए पुलिस के एेसे छूटे पसीने, सुनकर दंग रह जाएंगे

मेरठ। एक व्यक्ति पोस्टामार्टम हाउस में रखे अपनी पत्नी के शव को लेकर फरार हो गया। इससे यहां हड़कंप मच गया, ये सुनने के बाद पुलिस के भी पसीने छूट गए आैर उसे ढूंढ़ने में लग गए। इसके लिए पुलिस की टीमें बनार्इ गर्इ। कर्इ घंटों की मशक्कत के बाद पति शव के साथ बरामद कर लिया गया। पुलिस को उसे ढूंढ़ने में काफी पसीना बहाना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः मुठभेड़ में मारे गए गोतस्कर के परिजनों ने योगी की पुलिस पर उठा दिए ये गंभीर सवाल, देखें वीडियो

यह है पूरा मामला

जिस महिला का शव उसका पति लेकर पहुंचा था, वह बुलंदहशहर की बबीता थी। उसकी शादी २०१६ में डासना निवासी राज के साथ हुर्इ थी। पुलिस का कहना है कि शादी के छह महीने बाद ही दोनों में कहासुनी रहने लगी। उसके बाद महिला अपने मायके चली गर्इ थी। दो दिन पहले ही पति राज अपनी पत्नी बबीता को समझा-बुझाकर घर ले आया था। मंगलवार को राज ने अपनी ससुराल में फाेन किया कि किला परीक्षितगढ़ में सड़क दुर्घटना में बबीता की मौत हो गर्इ। शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः होटल में पुलिस ने छापा मारा तो इस हाल में मिले सात युवक-तीन युवतियां, मच गर्इ अफरातफरी

ससुराल वालों के साथ मारपीट की

बबीता के मायके वालों को जब इसका पता चला तो वे रोते-बिलखते मेरठ के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद उनकी राज से कहासुनी हो गर्इ। इस पर राज ने अपनी सास, मामा व मामी के साथ मारपीट कर दी आैर इसके बाद वह अपनी पत्नी का शव लेकर भाग गया। इससे पोस्टमार्टम में हड़कंप मच गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी। यह सुनने के बाद पुलिस के भी पसीने छूट गए आैर तुरत-फुरत में आरोपी व शव को ढूंढ़ने में जुट गर्इ। पुलिस को इसके लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। मंगलवार की देर रात पुलिस ने बबीता का शव बरामद कर लिया। बबीता के मामा की तहरीर के बाद पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। एसआे मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि शव बरामद कर लिया गया है आैर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।