2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: पति ने रस्सी से गला घोंटकर की पत्नी का हत्या, मां की लाश देख बेटी ने मचाया शोर

Meerut News: मेरठ में एक महिला की पति ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मां की लाश देखकर बेटी शोर मचाया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 22, 2023

rape_crime.jpg

Meerut News: मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मेदपुर में एक आदमी ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।


नसरुद्दीन पुचपेड़ा निवासी ने पत्नी फरजाना की हत्या कर दी। घटना के बाद बेटी समरीन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने हत्यारोपी पति को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी।


पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। मृतका के छह बच्चे हैं। बच्चों ने बताया कि मम्मी और पापा के बीच हमेशा विवाद रहता था। बताया कि पापा उनकी मम्मी के साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने बताया कि कई बार पड़ोसियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन, विवाद खत्म नहीं हुआ। आज सोमवार को मम्मी को घर पर अकेला पाकर पापा ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतका का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : Meerut News: घायल भाई को ठेले पर लेकर पहुंचा एसएसपी ऑफ़िस, पुलिस पर लगाए आरोप

बताया गया कि गांव मेदपुर निवासी हनीफ की बेटी फरजाना की शादी पुचपेड़ा निवासी नसरुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सही चलता रहा लेकिन, उसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा की नसरुद्दीन ने पत्नी की जान ही ले ली।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग