
मेरठ। शहर में घरेलू कलह में पत्नी के आत्महत्या करने के महज 18 दिन बाद अपनी बीवी के गम में पीड़ित पति ने भी अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक ने मवाना रोड स्थित टॉवर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की। उधर घटना के बाद मौके पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को पत्नी के गम और ससुरालियों द्वारा दर्ज कराया गया हत्या के केस में खुद को अपमानिकत कर फांसी लगाने की बात कह रही है। रिश्तेदारों का भी आरोप है कि युवक अपने छोटे भाई समेत बहनोई और मामा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा होने से खुद को अपमानित महसूस कर रहा था और इससे वह काफी आहत था। जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल मां-बाप के चले जाने के बाद घर में ढाई साल की एक बच्ची ही रह गई है। जो गुमसुम अपने माता-पिता को हर ओर तलाश रही है।
क्या था मामला ?
इंचौली थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव नंगला शेखू निवासी आकाश उर्फ चिंटू टॉवर लगाने का कार्य करता है। रविवार की दोपहर आकाश का शव टॉवर पर लटका देखा तो आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को टॉवर से उतारा और परिजनों को मामले की सूचना दी। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि आकाश उर्फ चिंटू मूल रूप से मसूरी गांव का निवासी है। आकाश अपने मामा राजू गिरी निवासी नंगला शेखू के घर पर ही रहता था। मामा राजू गिरी ने ही आकाश उर्फ चिंटू की साढ़े तीन साल पहले नेहा निवासी खटकी परीक्षितगढ़ के साथ शादी कराई थी। आकाश और नेहा की ढाई वर्षीय बेटी बेबी भी है। 20 दिसंबर को नेहा ने घरेलू कलह के चलते अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे खटकी निवासी ससुरालियों ने आकाश सहित उसके छोटे भाई विकास उसकी पत्नी, बहनोई और मामा के खिलाफ इंचौली थाने मे मुकदमा दर्ज कराया। इससे आकाश काफी आहत था।
रिश्तेदारों के ताने नहीं सह सका आकाश
रिश्तेदारों के कहना है कि नेहा ने आत्महत्या की थी, लेकिन पुलिस ने पति आकाश सहित भाई, भाभी, बहनोई और मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इससे आकाश को रोजाना रिश्तेदार ताने मारने लगे थे। इतना ही नहीं आकाश के छोटे भाई विकास की पत्नी मृतक नेहा की सगी बहन है। ससुरालियों ने उसे दहेज हत्या की गवाह बनाते हुए इंचौली थाने में तहरीर दी थी। लेकिन सीओ रामअर्ज के आदेश पर मृतका की सगी बहन के खिलाफ भी दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मेरी बेबी का ख्याल रखना
रिश्तेदारों का कहना है कि आकाश सुबह से ही परेशान था। वह बार-बार अपनी ढाई साल की बेटी बेबी को गोद में लेकर इधर-उधर घूम रहा था। कुछ देर बाद अपने छोटे भाई विकास के पास पहुंचा और बोला विकास मेरी और नेहा की बेबी का ख्याल रखना मैं जा रहा हूं। भाई विकास ने सोचा कि आकाश काम पर जा रहा है। उसने बेबी को गोद में ले लिया और आकाश चला गया। अब ढाई वर्ष की मासूम बेबी। घर में मौजूद सभी लोगों को रोता देख रही है। अपने पापा के शव के पास बैठी बेबी को नहीं मालूम कि उसके पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। ईश्वर का विधान देखिए 18 दिन पहले ही उसकी मां का आंचल उसके सिर से उठा और अब बाप का।
Published on:
08 Jan 2018 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
