4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब गजब: गर्लफ्रेंड को सात समुंदर पार छोड़कर भागा युवक, अब हुआ गिरफ्तार

प्रेमिका को अकेले ऑस्ट्रेलिया छोड़कर फरार हुआ युवक, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
noida

नोएडा। कारोबार में घाटा होने के बाद एक कंपनी मालिक अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए कुछ ऐसा कर डाला जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां मामला कुछ ऐसा ही है। बता दें कि एक युवक बीते काफी समय से अपने कारोबार और अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर परेशान चल रहा था। जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने की एक ऐसी तरकीब निकाली। जिसके चलते आज वो सलाखों की हवा खा रहा है। बता दें आरोपी युवक पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर विदेश ऑस्ट्रेलिया जा पहुंचा। जिसके बाद यहां से गुपचुप तरीके से अपनी प्रेमिका को छोड़कर भाग निकला। वहीं घटना के बाद जब पीड़ित युवती को इस बात का एहसास हुआ तो वो हैरान रह गई। युवती के पास रुपये न होने की वजह से वह वहीं पर फंस गर्इ। हालांकि किसी तरह परिजनों से संपर्क कर रुपये मगांने के बाद वह भारत वापस लौटी। जिसके बाद पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत फेज-3 थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो साल से चल रहा था अफेयर
पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्ष्मीकांत और युवती के बीच पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। लक्ष्मीकांत ने सेक्टर-70 में मोबाइल फोन से संबंधित सामान बनाने की यूनिट लगाई थी। इसमें आरोपी ने लड़की से भी लाखों रुपये का निवेश कराया था। इतना ही नहीं अपने पास रुपये न होने पर आरोपी ने लड़की का फ्लैट महज 10 लाख रुपये में बिकवा कर रुपये अपने इस्तेमाल में ले लिये थे। वहीं घाटा होने पर आरोपी युवती से दूरी बनाने लगा।

बिजनेस ट्रिप के नाम पर दिया धोखा
युवती का आरोप है कि आरोपी लक्ष्मीकांत पिछले दो साल से रिलेशन में था और वह उसे शादी कर झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी के तहत एक महीने पहले ही आरोपी युवती को बिजनेस ट्रिप के नाम पर ऑस्ट्रेलिया ले गया। यहां 20 दिन तक साथ रहने के बाद अचानक एक दिन आरोपी उसे बिना बताये वहीं छोड़कर वापस नोएडा आ गया। अपने पास वापस लौटने से लेकर खर्च तक के लिए रुपये न होने की वजह से पीड़ित युवती वहीं फंस गर्इ। इस पर उसने अपने परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर रुपये मिलने के बाद किसी तरह भारत वापस लौटी।

आरोपी ने पीड़ित को पहचानने से किया इंकार
वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद जब पीड़ित युवती नोएडा में लक्ष्मीकांत के पास पहुंची तो उसने युवती को पहचानने से ही इंनकार कर दिया। अपने साथ इतने बड़े धोखा पाकर पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली फेज तीन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि युवती की शिकायत के आधार पर शारीरिक शोषण के तहत केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।