4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तों का कत्ल: सुहाग की हत्या कर रहीं महिलाएं

आगरा में हुए हत्याकांड के बाद में हुए खुलासे, शादी को हो चुके थे 20 साल। तीन साल पहले शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, पति ने किया विरोध तो गला दबाकर मार दिया

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jan 08, 2018

husband, wife, kill, agra police, mathura police, up police, husband murder, murder, lover, illegal relations, extramarital affair, crime news, mathura crime, mathura crime news, crime in mathura, agra crime news

murder

आगरा। रिश्तों का कत्ल सरेआम हो रहा है। जिस पति की लंबी उम्र के लिए सुहागनें करवाचौथ का व्रत रखती हैं। कई स्थानों पर उसी पति की हत्या भी की जा रही है। रिश्तों को कलंकित करने वाली पत्रिका की इनवेस्टीगेटिव स्टोरी कुछ ऐसी ही महिलाओं से जुड़ी है। जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने सुहाग को खुद अपने हाथों से उजाड़ दिया।

मथुरा में 20 सालों के रिश्तों का हुआ कत्ल
मथुरा जिले के थाना यमुनापार इलाके के ढहरुआ गांव में अवैध संबधों में आड़े आने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया। थाना जमुनापार के ढहरुआ गांव की रहने वाली मीना की शादी करीब 20 साल पहले बरसाना के रहने वाले पप्पू के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब तीन साल पहले पति-पत्नी के संबंधों में खटास आ गई। कारण था महिला का दूसरे शख्स मुरारी की ओर झुकाव। इसके बाद मीना अपने मायके में आ गई। बाद में उसका पति पप्पू भी यहीं आ गया और पति-पत्नी किराए के मकान में रहने लगे। पप्पू इसका विरोध करने लगा। 31 दिसंबर की रात पप्पू शराब पीकर आया, तभी दोनों ने मिलकर उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन सोमवार को घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पत्नी ने इसे सुसाइड बता दिया। पुलिस ने मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने लगी लेकिन कड़ाई करने पर उसने सारी सच्चाई बयां कर दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

प्रेमी ने पकड़े पति के हाथ पैर, पत्नी ने दबाया गला
टेढ़ी बगिया निवासी 32 वर्षीय विनोद कुमार प्रजापति 27 दिसंबर से लापता चल रहा था। उसके कटा सिर और कुछ अन्य टुकड़े जनपद फीरोजाबाद में नारखी के बैंदीपुर में मिले थे। महिला का मायका फीरोजाबाद के मोहम्मदाबाद में हैं और उसका एक प्रेमी भी है। प्रेमी किशन नरायन भी फिरोजाबाद के मोहम्मदाबाद का ही है। प्रेमी किशन से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया कि अनीता की शादी से पहले के ही उनके प्रेम संबंध हैं। 25 दिसंबर को अनीता ने फोन करके उसे रामबाग चौराहे पर बुलाया। वहां उसने बताया कि अब वह पति को रास्ते से हटाना चाहती है। जिसके लिए योजना बनाई है। योजना के मुताबिक 27 दिसंबर को किशन रामबाग चौराहे पर पहुंचा। दोपहर 12.15 बजे अनीता अपने पति को बेहोशी की हालत में ऑटो में डालकर वहां पहुंची। ऑटो से नारखी के असन चौराहा होकर बैंदीपुर पहुंचे। वहां सरसों के खेत में ले जाकर विनोद को पटक लिया। तब तक उसे होश आने लगा था। किशन ने बताया कि वहां उसने विनोद के पैर पकड़ लिए, ऑटो चालक ने हाथ पकड़े और अनीता ने विनोद का गला दबा दिया। उसकी हत्या करने के बाद ऑटो से ही वे वापस आए। रात आठ बजे किशन टूंडला में उतर गया। इसके बाद अनीता ऑटो में बैठकर टेढ़ी बगिया में अपने घर आ गई।

पत्नी के प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा पति
थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी गई। पति की हत्या के बाद पुलिस ने पत्नी को जब गिरफ्तार किया और उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने सारी कहानी उगल दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सामाजिक रिश्तों के टूटने के पीछे ये है बड़ा कारण
आगरा के समाजसेवी और चिकित्सक डॉ. अरविंद मिश्रा का कहना है कि परिवार का विघटन सबसे बड़ा कारण माना जाता है। पहले परिवार संयुक्त रहते थे। आज परिवार टूट रहे हैं, व्यक्ति की इच्छाएं बढ़ती जा रही हैं। संतोष नहीं मिल रहा है। अधिक के लालच में कुछ महिलाएं ये गलत कदम उठा लेती हैं।