
fire
बांदा. संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर एक युवती की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से युवती की जान गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।
मामला बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र के मकरी गांव का है, जहां अंजलि नाम की युवती की आग से जलकर मौत हो गई । मृतक के परिजनों की माने तो अंजलि खाना बना रही थी और उसी समय अज्ञात कारणों के चलते घर के छप्पर में आग लग गई और उसी की चपेट में आ जाने से अंजलि भी जल गई । परिजनों ने आनन-फानन में झुलसी अंजलि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । अस्पताल में अंजलि की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रैफर कर दिया और कानपुर ले जाते समय रास्ते में अंजली की मौत हो गई ।
वहीं मृतका के पति का कहना है कि हम लोग बाहर खड़े थे, तभी दौड़ते हुए गांव के लोग आ गए और बोलने लगे कि तुम्हारे घर पर आग लगी है । तब मृतका के पति ने कहा कि नहीं अंजलि तो खाना बना रही है, जब वह अंदर गया तो देखा कि आग से अंजलि झुलसी हुई थी, तभी रजाई में उसको लपेटकर जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया, जहां कानपुर ले जाते समय अंजलि की मौत हो गई । वही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्ट-मार्टम को भेज दिया है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है । मामला फिलहाल आग से जलने का ही माना जा रहा है क्योंकि मृतिका के मायके पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस में नहीं दी गयी है ।
Updated on:
08 Jan 2018 11:35 am
Published on:
08 Jan 2018 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
