23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICSE board exam result: ICSE बोर्ड की 10 वीं परीक्षा में सोफिया की काजल,12 वीं सेंट मैरिज की अमर्शा ने किया टॉप

ICSE board exam result: ICSE बोर्ड की 10 वीं परीक्षा में सोफिया की काजल गोयल और 12 वीं अमर्शा ने किया मेरठ टॉप किया है। जबकि सेंट मैरिज के आर्यमन को 98 प्रतिशत अंक मिले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 14, 2023

ma1410.jpg

ICSE board exam result: आज ICSE बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें मेरठ से सोफिया की छात्र काजल गोयल ने आईसीएसई की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में जिला टॉप किया है। काजल गोयल को 99.60% अंक मिले हैं। काजल गोयल ने जिला स्तर पर पहली रैंक हासिल की है।

आईसीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जो छात्र टॉपर आए हैं। उनमें काजल गोयल के अलावा वेदांश गर्ग 99% सेंट मैरिज अकादमी, विशेष अग्रवाल 98.80% सेंट मेरी एकेडमी और पार्थ आश्वलयन 98.80% सेंट मैरिज अकादमी हैं।

सेंट मैरिज के आर्यमन को आईसीएसई की कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं सेंट मैरिज अकादमी के प्रखर त्रिपाठी ने प्रथम श्रेणी से कक्षा 12 वीं परीक्षा पास की है। प्रखर ने 92.25 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut nikay chunav result: शहर की सरकार में अनपढ़ से लेकर पीएचडी तक, 10 पार्षद दसवीं पास

प्रखर ने बताया कि वो दिन में करीब 6 से 10 घंटे तक पढ़ाई किया करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादी और बाबा को दिया।