3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: नौतपा के पहले दिन ही सूरज ने दिखाए तेवर, तापमान पहुंचा 40 के पास

यास चक्रवात का नौतपा पर पड़ेगा असर, होगी बारिश। धीरे—धीरे तापमान में होगी वृद्धि। लोगों को सताने लगी है भीषण गर्मी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

May 26, 2021

heatwave.jpg

मेरठ। नौतपा (nautapa) का असर पहले ही दिन से दिखाई देने लगा है। तापमान (temperature) में वृद्धि और सूरज की चुभती धूप के बीच पहला दिन काफी गर्मी वाला निकला। मई में पहली बार इतनी तेज गर्मी (summer) का अहसास लोगों को हुआ। दरअसल, नौतपा का मतलब सूर्य नौ दिनों तक अपने सर्वोच्च ताप में होते है। यानि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक माने जाते हैं, लेकिन इस समय सूर्य के प्रभाव में वे आ जाते हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आते है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले दिन होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Yaas: अगले पांच दिनों तक तबाही मचा सकता है 'यास’ तूफान, तेज हवा और बारिश के साथ गिरेगी बिजली

खगोल विज्ञानी डा0 कंचन सिंह के अनुसार इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, जिस कारण तापमान अधिक बढ़ जाता है। यदि नौतपा के सभी दिन पूरे तपें, तो यह अच्छी बारिश का संकेत देता है। नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। जो कि समान्य के बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री पर रहा। ये समान्य से एक डिग्री कम था।

यह भी पढ़ें: Cyclone Yaas Effect: 'यास' का असर, मौसम में परिवर्तन, संभावित तूफान के कारण कई ट्रेन कैंसिल

वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के प्रधान कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आने वाले 7 दिन तक तापमान ऐसे ही बढने के आसार हैं। अधिकतम तापमान धीरे—धीरे बढ़ेगा। यास चक्रवात के कारण 28—29 मई को बारिश के आसार हैं। हालांकि यह बारिश हल्की और बूंदाबादी वाली होगी। जिसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि एक जून से गर्मी अपने पूरे चरम पर होगी।

Story Loader