31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Yaas Effect: ‘यास’ का असर, मौसम में परिवर्तन, संभावित तूफान के कारण कई ट्रेन कैंसिल

Cyclone Yaas Effect. चक्रवात यास से यूपी में मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। संभावित तूफान को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई जोड़ी ट्रेनों (Indian Railways) को निरस्त कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 May 2021, 9:37 AM IST

Cyclone Yaas Effect on Trains

Cyclone Yaas Effect on Trains

लखनऊ.Cyclone Yaas Effect. चक्रवात ताउते के बाद यास तूफान रेलवे प्रशासन (Indian Railways) के लिए मुसीबत बन गया है। संभावित तूफान को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नौ जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 26 से 31 मई तक यह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। निरस्त होने वाली ट्रेनों में हावड़ा राजधानी, कालका समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कुछ अन्य ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

चक्रवात यास से यूपी में मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (UP Weather Forecast) ने तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा चिन्हित जिलों में मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर और महाराजगंज शामिल हैं।

यह ट्रेनें निरस्त

- ट्रेन संख्या 02311/12 हावड़ा कालका क्रमश: 26 व 25 मई को

- ट्रेन संख्या 02301/02 हावड़ा राजधानी 26 मई को

- ट्रेन संख्या 02381/82 हावड़ा राजधानी क्रमश: 27 व 25 मई को

- ट्रेन संख्या 02385/86 हावड़ा जोधपुर क्रमश: 26 व 25 मई को

- ट्रेन संख्या 02987/88 सियालदाह अजमेर क्रमश: 26, 27 व 25, 26 मई को

- ट्रेन संख्या 02313/14 सियालदाह राजधानी 26 मई को

-ट्रेन संख्या 02315/16 कोलकाता उदयपुर सिटी क्रमश: 27 व 31 मई को

-ट्रेन संख्या 02319/20 कोलकाता आगरा कैंट क्रमश. 26 व 27 मई को

-ट्रेन संख्या 03167/68 कोलकाता आगरा कैंट क्रमश: 27 व 29 मई को

इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

-ट्रेन संख्या 09049 मुंबई सेंट्रल से शनिवार 29 मई और सोमवार 31 मई

-ट्रेन संख्या 09050 समस्तीपुर से सोमवार 31 मई और बुधवार दो जून

- ट्रेन संख्या 09061 बांद्रा टर्मिनस से सोमवार 31 मई

-ट्रेन संख्या 09062 बरौनी जंक्शन से गुरुवार तीन जून

-ट्रेन संख्या 09175 मुंबई सेंट्रल से रविवार 30 मई

-ट्रेन संख्या 09176 भागलपुर से मंगलवार एक जून

ये भी पढ़ें: तौकते तूफान का असर: बरसात ने तोड़ा 52 वर्ष का रिकॉर्ड, झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

ये भी पढ़ें:यूपी में 'ताउते' का असर, मौसम में परिवर्तन, संभावित तूफान के कारण कई ट्रेन कैंसिल