
मेरठ। उत्तर प्रदेश में अब तक प्री मानसून बारिश (pre monsoon rain) ने जहां बढ़ते तापमान (temperature) पर ब्रेक लगा रखा था। तो अब मानसून (monsoon) में देरी के कारण मौसम का मिजाज फिर से गरम होने लगा है। हालांकि इस बार गर्मी के मौसम में लू का प्रकोप देखने को नहीं मिला। लेकिन अब अचानक से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम खुश्क बना हुआ है और धूप ने फिर से लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। इसका असर ऐसे समझा जा सकता है कि एक ही दिन में मेरठ का दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जो सामान्य तापमान के बराबर है। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कमी देखी गई थी।
आने वाले कुछ दिनों में मौसम इसी प्रकार का रहने की उम्मीद है। बुधवार की सुबह तो धूप निकली हुई है। जिससे तापमान बढने के साथ ही गर्मी तेज होने की संभावना है। कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के कृषि मौसम विज्ञानी डा0 एन सुभाष के अनुसार मानसून की हवाओं के पश्चिमी की तरफ आगे बढऩे के लिए अनुकूल मौसमी परिस्थितियां न बनने तथा मॉनसून टर्फ उत्तर में ऊपर हिमालय की तरफ बढऩे की संभावना से मानसूनी हवाओं की सक्रियता अगले चार -पांच दिनों तक न होने की संभावना है। जिससे मेरठ में मौसम आमतौर पर 25 जून तक परिवर्तनशील व खुश्क मगर तेज धूप रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि मौसम में नमी की अधिकता व बादलवाई लगातार रहने के कारण अगेती फसल में कीटों व रोगों का प्रकोप होने की संभावना को देखते हुए किसान भाई फसलों की लगातार निगरानी रखें। अगर प्रकोप दिखाई दे तो दवाइयों की स्प्रे करें। सब्जियों के खेतों में आवश्यकतानुसार निराई गुड़ाई कर नमी संचित करे तथा आवश्यकतानुसार सिचाईं करें। ग्वार, बाजरा व अन्य खरीफ फसलों के लिए खेत तेयार कर उत्तम किस्मों के बीजों का प्रबंध कर बिजाई शुरू करें। बिजाई से पहले बीजोपचार अवश्य करें। धान की नर्सरी में आवश्यतानुसार ङ्क्षसचाई व खाद प्रबन्धन अवश्य करें। धान लगाने के लिए अच्छी तरह से खेत तेयार कर नमी संचित करें । पानी उपलब्ध हो तो धान में लगाना शुरू करें।
Published on:
23 Jun 2021 10:48 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
