
Gold Rate Today : यूक्रेन के तनाव का असर सोने—चांदी की कीमत पर, दाम में लगी आग तो 24 कैरेट गोल्ड 51 हजार के पार
Gold Rate Gold Price Today in Meerut मंगलवार यानी 15 फरवरी को सोना-चांदी की कीमतों में और अधिक इजाफा हुआ। यह इस साल के अब तक सबसे तेजी वाले दाम पर जा पहुंचा। मंगलवार को 24 कैरेट सोना 51,100 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यह फरवरी में ज्यादा महंगा बताया जा रहा है। जानकर हैरानी होगी कि सोने की कीमत इसी माह में 50 हजार से 51 हजार रुपये को पार कर गई है।
सोना-चांदी के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। चांदी के दाम में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि पिछले करोबारी सत्र में सोना तीन महीने के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जैसे हालात बनने के बाद कच्चे तेल की कीमतों ने भी उड़ान भरनी शुरू कर दी है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में तेजी आ रही थी। 22 कैरेट सोने का मेरठ में भाव 47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 48,890 रुपये हैं। केरल में सोने की कीमत 49,200 रुपये है। 24 कैरेट की प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोने का भाव आज बुधवार को 50560 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट की शुद्धता वाला सोना महंगा होकर 48164 रुपये प्रति 10 ग्राम जा पहुंचा है। शुद्ध चांदी की कीमत 64440 रुपये प्रति किलो हो गई है।
Published on:
16 Feb 2022 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
