8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2023: अनामिका ने बाबा पार्ट 3 को किया जारी, ‘दहशतगर्दी कंप…गोली मारी गोली खा रए’

कवयित्री डा.अनामिका अंबर ने होली के मौके पर 'यूपी में बाबा हैं...' गाने का पार्ट-3 रिलीज किया है। होली पर गीत काफी पंसद किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 08, 2023

Holi 2023: 'का बा' विवाद के बीच, अनामिका का 'दहशतगर्दी कंप कंप जा रए, गोली मारी गोली खा रए'

क​वयित्री डा. अनामिका अंबर।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मेरठ की अनामिका अंबर ने गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में 'का बा' का जवाब देते हुए 'यूपी में बाबा है' से खूब नाम कमाया।

हाल में नेहा सिंह राठौर ने यूपी में 'का बा' नया पार्ट रिलीज किया। जिसके जवाब में अनामिका अंबर ने होली के मौके पर अपना नया वर्जन यूपी में बाबा का पार्ट-3 जारी किया।


यह भी पढ़ें : बिग बॉस फाइनलिस्ट अर्चना को जान से मारने की धमकी, प्रियंका गांधी के PA पर FIR


मेरठ की बहू अनामिका अंबर कहती हैं कि भारत मां की सेवा करने वाला हर कोई राष्टभक्ति और राष्ट्रप्रेम की बात करेगा। देशहित के लिए जो भी कार्य करेगा, उनकी कविता मेरी कविता उसके पक्ष में ही रहेगी।

होली पर अपनी कविता की लाइन सुनाते हुए कहती हैं, यारों छोड़ो दुनियादारी, होली खेलो मिलके, लाओ रंग भरी पिचकारी होली खेलो मिलके। बुरा बुरे को कहा है हमने भला भले को बोला सुन ले देश पर दांव लगाकर कभी न खुद को तोला।


यह भी पढ़ें : होली के दिन दरोगा की पत्नी ने अपनी और डेढ़ साल की बच्ची की नस काटी

जिनको लगते हम सरकारी होली खेलें मिलके यारो छोड़ो दुनिया दारी... होली खेलें मिलके..फागुन का मौसम आया है मिलकर रंग लगाना..नफरत में जो प्यार घोल दे ऐसा रंग ढूंढकर लाना, मीठी गूंजिया न हो खारी, होली खेलो मिलके..यारों छोड़ो दुनियादारी...।


'हमने यूपी में बाबा का कह दई, लोग तो हमपे ताने ई मारन लगे तो अब सुन लो। दहशतगर्दी कंप कंप जा रए, गोली मारी गोली खा रए।