1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut की Pink Ball ने किया कमाल, इतनी देर में ही गिरा दिए छह विकेट

Highlights . कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड पर IND vs BAN के खेला जा रहा मैच . मैच में पिंक बॉल का किया इस्तेमाल. मेरठ की एसजी कंपनी ने बनाई हैं गेंदें  

less than 1 minute read
Google source verification
umesh-ap-1574412703.jpg

ग्रेटर नोएडा। कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड पर IND vs BAN के बीच पहला डे—नाइट मुकाबला खेला जा रहा है। पिंक बॉल से टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर भारत विश्व का सातवां देश बन गया हैं। इससे पहले छह देश टेस्ट मैच की मेजबानी कर चुके हैं। बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही हैं। हालांकि, बांग्लादेश का पहला विकेट 15 रन पर इंशात शर्मा ने झटका।

यह भी पढ़ें: PINK बॉल से शुरू होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, मोहम्मद शमी की SWING पर रहेगी नजर

उसके बाद बांग्लादेश की टीम ने एक के बाद एक 5 विकेट गंवा दिए हैं। ओपनर बल्लेबाज imrul kayes को इशांत शर्मा ने अपना शिकार बनाया। ये एलबीडब्ल्यू आउट हुए। बगैर खाता खोले ही mominul haque अपना कैच रोहित शर्मा को थमा बैठे। उमेश यादव ने उन्हें टीम के 17 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। haque के बाद mohammad mithun और mushfiqur rahim भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। liton das और nayeem hasan क्रिज पर टिके हुए हैं।

भारत की टीम की तरफ से इशांत शर्मा ने 8 ओवर में 11 रन पर 2 विकेट झटके। इनके अलावा उमेश यादव ने 7 ओवर में 29 रन देकर 3 और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया है। फिलहाल बांग्लादेश की टीम 20.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना चुकी हैं।

Story Loader