
Big Breaking-यूपी के इस जिले में वायु सेना का लड़ाकू विमान हुआ क्रैश
बागपत।वेस्ट यूपी के मरेठ बड़ौत किनारे स्थित बागपत के एक गांव में शुक्रवार सुबह अचानक वायु सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रेश हो गया। विमान गन्नों के खेत में जा गिरा। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं किसान खेत छोड़कर भाग उठे। इसके बाद किसानों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। साथ ही इसकी जानकारी वायुसेना विभाग आैर हिंडन एयरबेस को दी गर्इ। की तैयारियों के लिए प्रैक्टिस कर रहा।वायु सेना का एक लड़ाकू टू सीटर एयरक्राफ्ट विमान खेत में जा गिरा।अचानक विमान के क्रैश होने पर हड़कंप मच गया। खेत में विमान गिरने की सूचना पर गांव वालों की भीड़ लग गर्इ। वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- वायु सेना का टू सीटर एयरक्राफ्ट हुआ क्षतिग्रस्त, जवानों ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान
कुछ एेसे गिरा विमान,जवानों ने एेसे बचार्इ जान
दरअसल आठ अक्टूबर को वायु सेना अपना 86वां स्थापना दिवस मना रही है।इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसी के लिए वायु सेना के विमान प्रैक्टीस कर रहे है।इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह हिंडन एयरबेस से उड़ा माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट बागपत में स्थित रनछार गांव के गन्ने के खेत अा गिरा। विमान के गिरते ही अचानक तेज धमाके से खेत में काम कर रहे किसानों को इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गर्इ। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस समेत अधिकारी पहुंचे। वहीं माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रेश होम की सूचना मिलते ही सेना और एयरफोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। एसपी बागपत के थानों की फोर्स के साथर मौके पर पहुंच गए है और इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विमान चला रहे दो पाॅयलेटों ने पैरा शूट पहनकर विमान गिरने से पहले छलांग लगाकर अपनी जान बचार्इ। वहीं विमान हिंडन एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ वक्त बाद ही ये रनछाड गांव में क्रेश हो गया। आसपास के गांव के लोगो का मौके पर हुजूम उमड़ा हुआ है।
लो फ्लार्इ जोन में प्रैक्टिस कर रहे है वायु सेना के विमान
आठ अक्टूबर को वायु सेना अपना 86वां स्थापना दिवस मना रही है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। लड़ाकू विमान इन दिनों जबरदस्त प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें लड़ाकू विमान सामान्य से नीचे भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसलिए गाजियाबाद से हापुड़ आैर शामली तक 'लो फ्लार्इ जोन' बनाया हुआ है। वहीं कुछ दिन पहले ही मेरठ स्थित एक गांव माछरा की आेर एक एयरक्राफ्ट काफी नीचे से गुजरा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसमें से चिंगारी उठ रही थी। गांव से ऊपर गुजरते हुए इसमें से विस्फोटक पदार्थ गिरा था। जिसके बाद यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था।
Published on:
05 Oct 2018 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
