7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmani Naaz : इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने किया अपने ससुराल में हंगामा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Indian Idol fame Farmani Naaz हर हर शंभू गाने से स्टार बनी यू टयूबर गायिका इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज एक बार फिर से सुर्खियों में है। फरमानी नाज पर ससुराल पहुंचकर हंगामा करने का आरोप है। वहीं फरमानी नाज का कहना है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया है। मुजफ्फरनगर जिले के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज की ससुराल मेरठ के गढ़ रोड स्थित गांव हसनपुर कदीम में है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 03, 2022

इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने किया अपने ससुराल में हंगामा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने किया अपने ससुराल में हंगामा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Indian Idol fame Farmani Naaz हर-हर शंभू और इंडियन आयडल फेम से ख्ुर्खियों में आई फरमानी नाज एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फरमानी नाज अपने भाइयों के साथ मेरठ गढ़ रोड स्थित हसनपुर कदीम अपनी ससुराल पहुंची और वहां पर हंगामा किया। फरमानी नाज ने आरोप लगाया कि उनके पति इमरान ने बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया है। फरमानी नाज के ससुराल पहुंचकर हंगामा करने की जानकारी पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शात कराया है।

बता दें कि हसनपुर कदीम निवासी इमरान का फरमानी नाज से निकाह हुआ था। दोनों का पिछले कई साल से अलगाव हो चुका है। गत शुक्रवार को फरमानी अपने भाइयों के साथ अपनी ससुराल पहुंची और हंगामा शुरू किया। फरमानी नाज के ससुरालियों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। गांव स्थित पुलिस चौकी पर हंगामा होने की सूचना दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरमानी नाज गांव से जा चुकी थी। इमरान के परिजनों ने फरमानी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।


यह भी पढ़ें : मेरठ पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मदरसों और स्कूलों में भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

वहीं फरमानी नाज ने पति पर तलाक दिए बना दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया। फरमानी ने हंगामे के बाद ससुराल के साथ गांव के आंगनवाड़ी केंद्र से प्राप्त अपने पति, उसकी दूसरी पत्नी और बच्चे का रिकार्ड बताते हुए करीब 25 मिनट की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। फरमानी ने बताया कि वह आज जिलाधिकारी और एसएसपी से इस मामले में मिलेगी।