मेरठ. दशहरे के दिन अमृतसर में हुए रेल हादसे (Amritsar train accident) के बाद पंजाब से आने वाली करीब दो दर्जन से अधिक टेनों के मार्ग में परिवर्तन (Root diversion of trains) किया गया है। वहीं, कुछ टेनों को रद्द (Train cancel) भी कर दिया गया है। अमृतसर से चलकर मेरठ होकर जाने वाली दो प्रमुख टेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। इन दो टेनों में छत्तीसगढ एक्सप्रेस (chhattisgarh express) और गोल्डन टेंपल ( golden temple express) यानी स्वर्ण मंदिर मेल (swarn mandir mail) शामिल है। छत्तीसगढ़ ट्रेन बिलासपुर से चलकर मेरठ होती हुई अमृतसर जाती है, वहीं गोल्डन टेंपल मेल मुंबई से अमृतसर जाती है। यह ट्रेन भी मेरठ होती हुई अमृतसर के लिए जाती है।