
मेरठ कारागार परिसर में जेल प्रीमियर लीग खेलते जेल के बंदी
मेरठ जिला कारागार के इन दिनों मेरठ जेल प्रीमियर लीग का आयोजन बुधवार को शुरू हो गया है। कारागार के भीतर बंदी चौका—छक्का लगा रहे हैं। आईपीएल की तर्ज पर जेल प्रीमियर लीग में सात टीमें भाग ले रही हैं। मेरठ जिला कारागार परिसर में बंदी या तो क्रिकेट मैच खेल रहे हैं या फिर मैच की प्लानिंग कर रहे हैं।
सात टीमें ले रही भाग
बुधवार से शुरू हुए जेल प्रीमियर लीग मैच के बारे में जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल प्रीमियर लीग पांच साल से हो रही है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मैच बंदियों में खेल से जहां स्वास्थ्य लाभ मिलता है वहीं अवसाद से भी बाहर निकालता है। मेरठ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में आयोजित हो रहे जेल प्रीमियर लीग में सात टीमें भाग ले रही हैं। जेल प्रीमियर लीग में भाग ले रही टीमों के हर टीम में पंद्रह खिलाड़ी शामिल हैं। जेल प्रीमियम लीग यानी जेपीएल में 47 मैच खेले जाएंगे।
बंदियों के चौके—छक्के देख एडीजी भी हैरान
जेल अधीक्षक ने बताया कि इससे बंदियों का मनोरंजन भी होगा। इस खेल में जेल का कोई स्टाफ या फिर कर्मचारी नहीं बल्कि बंदी ही खेल रहे हैं। मेरठ एडीजी राजीव सभरवाल बंदियों के चौके—छक्के देखकर हैरान हो गए। जिला कारागार में समय—समय पर कवि सम्मेलन, भागवत इत्यादि का आयोजन भी कराया जाता है। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ होता है। जेल अधीक्षक का कहना है कि सभी आयोजन बंदियों के सुधार के लिए किए जाते हैं।
Published on:
17 Nov 2022 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
