23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर इस वजह से कर दी महिला की हत्या

जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर की थी मारपीट उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी फरार संपत्ति को लेकर चल रहा था काफी समय से विवाद

2 min read
Google source verification
meerut

VIDEO: जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर इस वजह से कर दी महिला की हत्या

मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र में महिला का अपने ही जेठ से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। जेठ ने कई बार महिला से मकान खाली करने को कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। महिला मकान में अकेली रह रही थी। उसके पति की काफी दिन पहले मृत्यु हो चुकी थी। बीती रात जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गर्इ। घटना के बाद से जेठ और उसके बेटे फरार हैं।

यह भी पढ़ेंः लूट के बाद डकैती डालने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोली मारकर पकड़ा, देखें वीडियो

संपत्ति को लेकर था विवाद

मामला थाना टीपी नगर के किशनपुरी का है। सुनीता का उसके जेठ से मकान की संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर रात सुनीता के जेठ और उसके लड़कों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। जेठ सुनीता से मकान खाली करने को लेकर तरह-तरह के दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ेंः हार्इकोर्ट के आदेश के बाद इस जिले के कोठों पर हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ, देखें वीडियो

पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सुनीता की शुक्रवार की रात उसके जेठ राजन ने अपने बेटों के साथ पिटाई की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। जेठ और उसके लड़कों के पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। महिला के परिजनों ने थाना टीपी नगर में हत्या की तहरीर दी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग