
Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा में महिला से विशेष संप्रदाय के युवक ने की ऐसी हरकत तो कांवड़ियों ने किया ऐसा हाल
Kanwar Yatra 2022 कांवड़ यात्रा इस समय अपने पूरे चरम पर है। दिल्ली-मेरठ नेशनल हाइवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ियों की रंग बिरंगी आकर्षक कांवड़ देखने के लिए आसपास के रहने वाले लोग भी हाइवे पर पहुंच रहे हैं। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में रात के समय कांवड़ देखने आई एक महिला के साथ संप्रदाय विशेष के मचनले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद महिला ने पहले तो शोर मचाया फिर उसको पकड़कर जमकर धुन दिया। हाईवे से निकल रहे कांवड़ियों ने भी आरोपी मनचले की जमकर पिटाई की।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित एक कांवड़ सेवा शिविर के बाहर महिला अपने परिजनों के साथ कांवड़ यात्रा देखने आई थी। आरोप है कि इसी बीच दूसरे संप्रदाय का एक युवक काफी देर से महिला पर फब्तियां कस रहा था। महिला ने पहले तो युवक को डाट दिया। लेकिन जब इसके बाद भी मनचला युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होता देख हाईवे से निकल रहे कांवड़ियों ने आरोपी को जमकर पीटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मनचले को कांवड़ियों के चुंगल से छुड़ाया। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। कांवड़ियों की पिटाई से घायल हुए मनचले को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी तक कोइ तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
25 Jul 2022 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
