2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस पदाधिकारी के पुत्र की कश्मीर के शिक्षक ने की पिटाई, हिन्दू संगठनों में उबाल

मेरठ के ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का मामला, जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 May 2018, 9:11 PM IST

meerut

मेरठ। ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में पढ़ रहे आरएसएस पदाधिकारी के पुत्र व कक्षा दस के छात्र से मारपीट के आरोप में जमकर हंगामा हुआ। कश्मीरी मूल के शिक्षक पर आरोप के चलते हिंदू संगठन कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कई घंटे चले हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः ट्यूशन पढ़ने निकली थी चार छात्राएं, चंडीगढ़ आैर शिमला के बाद अब लोकेशन यहां मिलने से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ेंः एक हजार साल पुरानी इस मस्जिद में महमूद गजनवी ने पढ़ी थी जुमे की नमाज

यह है पूरा मामला

बिजनौर जनपद के चांदपुर निवासी डा. विकास तोमर पैथोलोजिस्ट हैं। डा. विकास का बेटा पुलकित ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल में हॉस्टल में रहकर कक्षा दस में पढ़ता है। विकास तोमर आरएसएस में बिजनौर के जिला समरसता प्रमुख का कार्यभार भी संभालते हैं। डा. विकास तोमर ने बताया कि बीते बुधवार रात को पुलकित खाना खाने के बाद मेस से हॉस्टल लौट रहा था। उसी दौरान कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि बायोलॉजी के टीचर तौसीफ अहमद ने हॉस्टल में पहुंचकर पुलकित पर अन्य छात्रों के नाम पूछने का दबाव बनाया और धमकाते हुए मारपीट की। पिता ने पुलकित को फोन किया तो उसने मामले की जानकारी दी। गुरुवार को बिजनौर से डा. विकास तोमर ट्रांसलेम एकेडमी में शिकायत करने पहुंचे। उनके साथ राजकीय शिक्षक संघ के मण्डलीय अध्यक्ष विपिन भारद्वाज, आरएसएस पदाधिकारी केडी देशवाल व रालोद नेता वीरेन्द्र सिंह मौजूद थे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनके साथ बदसलूकी की और निदेशक के कमरे से बाहर निकाल दिया। इस व्यवहार से वह उखड़ गए और नाराजगी व्यक्त की। सूचना मिलने पर यूपी 100 की दो गाड़ी व गंगानगर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः चांद दिखते ही यहां होने लगी थी नमाज की तैयारी, लेकिन इस बात पर आ गए आमने-सामने

यह भी पढ़ेंः यहां दो बच्चों की शादी मौत के 17 साल बाद हुर्इ, डीजे पर जमकर डांस, खूब उड़ार्इ दावत

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

आरएसएस पदाधिकारी के साथ बदसलूकी व उनके बेटे से शिक्षक द्वारा मारपीट की सूचना पर मेरठ कालेज से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर के साथ दर्जनों छात्र एकेडमी पहुंच गए। बाद में बजरंग दल से अर्जुन राठी, गौरव गर्ग आदि स्कूल पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

निदेशक से नोकझोंक, नारेबाजी

हंगामे के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व विद्यालय के निदेशक सीमांत जैन समेत कई शिक्षकों से तीखी नोकझोंक हुई। आरोपित शिक्षक तौसीफ को तत्काल मौके पर बुलाने की मांग रखी गई, लेकिन शिक्षक को नहीं बुलाया गया। जिसके बाद जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन हुआ।

घंटों हंगामे के बाद सस्पेंड

करीब डेढ़ घटे तक चले हंगामे के बाद आखिरकार स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपित शिक्षक तोसीफ को सस्पेंड कर दिया गया। ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल की एडमिनिस्ट्रेटर संध्या त्यागी ने बताया कि बदसलूकी का आरोप गलत है। स्कूल प्रबंधन हमेशा अभिभावकों के साथ खड़ा है। परिजनों की मांग पर हमने शिक्षक को हटा दिया है। बच्चों व टीचर्स के साथ अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश