5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडप के नीचे काजी ने पढ़ा निकाह तो पंडित ने शादी के लिए बोले मंत्र, एक—दूसरे के जीवन साथी बने 267 जोड़े

मेरठ में आज खुशनुमा माहौल में 267 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। एक तरफ जहां काजी ने निकाह की रस्में पूरी करवाई तो दूसरी तरफ पंडित ने शादी के मंडप मे मंत्र पढ़कर अग्नि के सामने जोड़ों को सात फेरे लगवाए। इन सभी नव युगल दंपत्तियों को जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रात लोगों ने आर्शिवाद देकर विदा किया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 11, 2021

काजी ने पढ़ा निकाह तो पंडित ने शादी के लिए बोले मंत्र, एक—दूसरे के जीवन साथी बने 267 जोड़े

काजी ने पढ़ा निकाह तो पंडित ने शादी के लिए बोले मंत्र, एक—दूसरे के जीवन साथी बने 267 जोड़े

मेरठ। आज मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत चार स्थानों पर खुशनुमा माहौल में बडे बर्जुगों व जनप्रतिनिधियों के आशीर्वाद के साथ 267 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें दीपा अंकित की पत्नी बनी तो सायरा ने निकाह के दौरान आमिर का साथ कबूल किया। संस्कृति रिसोर्ट, निकट रोहटा फ्लाई ओवर में 116 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ हर वर्ग के व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री का एक उपहार आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब तबके के लिए है। जिसमें गरीब परिवार की कन्याओं की शादी धूमधाम से करायी जाती है व उन्हें गृहस्थी का सामान, आर्थिक सहायता आदि दी जाती है।

यह भी पढ़े : लखनऊ की तर्ज पर अब गाजियाबाद में भी बनेगा तितली पार्क, जानिये क्या होगा खास

उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक जोडे के विवाह पर कुल 51 हजार रुपये सरकार द्वार व्यय किये जाते हैं। जिसमें 35 हजार रुपये लडकी के बैंक खाते में डाले जाते हैं। 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया जाता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी मौ0 मुश्ताक ने बताया कि जनपद में आज चार स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 267 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 115 मुस्लिम, 57 अन्य पिछडा वर्ग, 84 अनुसूचित जाति व 11 सामान्य वर्ग के है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम अंतर्गत संस्कृति रिसोर्ट, निकट रोहटा फ्लाई ओवर, एन0एच-58, दिल्ली हरिद्वार बाईपास में 116 जोड़ों का, मुकुट महल गैस्ट हाउस, निकट सैंट चाल्र्स इंटर कालेज, सलावा रोड सरधना में 45 जोड़ों को, जे0के0 फार्म हाउस मसंद अरनावली, बड़ौत रोड़ दिलावर रोहटा में 39 जोड़ों का तथा त्यागी फार्म हाउस, मवाना रोड़, गणेशपुर में 67 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व नवविवाहित जोड़े व उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।