
दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी को केरासिन डालकर जलाया, हालत गंभीर
मेरठ। मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में किशोरी को घर में घुसकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने क्षेत्र के ही असपताल में भर्ती कराया, यहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीड़िता को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
केरोसिन छिड़ककर आग लगार्इ
मोदीपुरम थाना क्षेत्र के टांडा इलाके में बुधवार की देर रात आधा दर्जन लोगों ने यहां के निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय किशोरी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी आैर फरार हो गए। आग लगने से किशाेरी बुरी तरह झुलस गर्इ। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे आैर पुलिस को इसकी सूचना दी। किशोरी को क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
किशोरी का भार्इ जेल में बंद
पुलिस के मुताबिक इस वारदात के पीछे एक साल पहले हुर्इ घटना को माना जा रहा है। करीब एक साल पहले किशोरी का भार्इ आरोपी पक्ष की युवती को लेकर फरार हो गया था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है आैर किशोरी का भार्इ जेल में बंद है। बताते हैं कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी रहती थी। मामला दूसरे समुदाय होने के कारण कर्इ बार तनावपूर्ण स्थिति भी बनी। बताते हैं कि इस घटना के बाद दूसरे समुदाय के युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते थे। इस कारण किशाेरी परेशान थी। बुधवार की रात दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोग घर में घुसे आैर किशोरी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। किशोरी के पिता ने गांव के ही दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
30 May 2019 10:15 pm
Published on:
30 May 2019 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
