
खतौली उपचुनाव में सपा—रालोद गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व विधायक मदन भैया
आज खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए रालोद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया पर भरोसा जताते हुए उनको गठबंधन से उम्मीदवार बनाया है।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खतौली पहुंचने पर पहले एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा की। सपा-रालोद गठबंधन से दावेदारों की बात करें तो लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया का नाम पहले से ही चर्चाओं में चल रहा था। आज उनके नाम का ऐलान हो गया है।
मदन भैया लोनी से सपा से विधायक रह चुके हैं। मदन भैया की छवि दबंग नेताओं में होती रही है। गुर्जर बिरादरी से होने के कारण उनको गुर्जर वोटों के साथ ही जाट और मुस्लिम वोटो का भी लाभ मिल सकता है।
करतार सिंह भड़ाना भी रालोद प्रत्याशी के तौर पर दौड़ में शामिल बताए जा रहे थे। करतार सिंह भड़ाना खतौली के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में करतार सिंह भड़ाना बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। करतार सिंह भड़ाना को 30 हजार से अधिक वोट मिले थे और वो तीसरे नंबर पर रहे थे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक मदन भैया पर भरोसा जताते हुए उनको खतौली विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया।
Updated on:
13 Nov 2022 07:37 pm
Published on:
13 Nov 2022 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
