19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में खोखा संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, बुलेट सवार आरोपी फरार

मेरठ के जागृति बिहार एक्सटेंशन में खोखा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को बुलेट सवार दो लोगों ने अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने घटना की जानकारी ली।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 20, 2023

meerut crime

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति बिहार एक्सटेंशन में खोखा संचालक की हत्या के बाद घटना स्थल पर मौजूद थाना पुलिस।

मेरठ जिले के थाना मेडिकल क्षेत्र में बुलेट सवार दो अज्ञात युवकों ने जागृति बिहार एक्सटेंशन में एक खोखा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। क्षेत्र में गोलियां चलने से दहशत फैल गई। मौके पर थाना मेडिकल पुलिस और एसपी सिटी पीयूष कुमार पहुंचे।
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में खोखा संचालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना को जागृति विहार एक्सटेंशन में बुलेट सवार दो अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया है। बताया गया कि मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था।

गोली मारने के बाद हमलावर युवक हवाई फायरिंग करते हुए फरार
पुलिस के अनुसार, मृतक ओकार कुटी चौराहा का रहने वाला था। वह जागृति विहार एक्सटेंशन में चाय का खोखा चलाता था। आज बुलेट पर सवार दो युवक वहां पर पहुंचे और दोनों ने खोखा संचालक ओकार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली मारने के बाद हमलावर युवक हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। खून से लथपथ खोखा संचालक को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती किया जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। खोखा संचालक के हत्या की जानकारी परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जागृति विहार एक्सटेंशन में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी पीयूष कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं जागृति विहार एक्सटेंशन में रहने वाले लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : शादी के 35 साल बाद स्कूल संचालक ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, सामने आई ये वजह

पुलिस प्रशासन से जागृति विहार एक्सटेंशन में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। लेेकिन पिछले छह माह से कोई नहीं सुन रहा है। क्षेत्र में अपराधिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।