
बदन सिंह 'बद्दो' पर करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के गैंगस्टरों में खौफ बढ़ता जा रहा है। राज्य के अन्य गैंगस्टरों पर नकेल कसनी सरकार ने शुरू कर दिया है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को यूपी सरकार ने माफिया घोषित किया है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे ही यूपी का एक और कुख्यात गैंगस्टर बदन सिंह है। बदन सिंह 'बद्दो' पर करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बदन सिंह की लाइफस्टाइल किसी एक्टर से कम कम नहीं
पुलिस ने अब बदन सिंह बद्दो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदन सिंह बद्दो पर डीजीपी की सिफारिश पर शासन ने इनाम की राशि बढ़ाई है। बदन सिंह बद्दो चार साल पहले मेरठ में पुलिस हिरासत से होटल में शराब पार्टी के दौरान फरार हो गया था।
उसके बाद से पुलिस बदन सिंह का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि बदन सिंह बद्दो लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए पोस्ट डालता रहता है। बदन सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली से लेकर अवैध हथियार रखने तक और उनकी आपूर्ति करने, बैंक डकैती के लिए मामले दर्ज है। हालांकि यूपी के मास्टरमाइंड बदन सिंह की लाइफस्टाइल किसी एक्टर से कम कम नहीं है।
बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू, सीसीटीवी कैमरे के साथ एयर कंडीशनर घर, लुई वुइटन के जूते और इम्पोर्टेड पिस्तौल। बदन सिंह 'बद्दो' का जीवन और अपराध बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई जाने वाली गैंगवार और किंगपिन की दुनिया से कम नहीं है।
होटल में शराब पिलाकर हो गया बद्दो फरार
जानकारी के मुताबिक 51 वर्षीय बद्दो को कोर्ट ले जाते काफिला जब मेरठ के मुकुट महल होटल में खाने के लिए रुका तो बद्दो ने सभी छह पुलिस अधिकारियों को शराब पिला दी।
इसके बाद वह गिरोह के सदस्यों की मदद से एक काली लग्जरी कार में भाग गया। उत्तर प्रदेश पुलिस को बाद में पता चला कि मुकुट महल को पहले बद्दो से आर्थिक मदद मिली थी।
पांच लाख के इनामी अपराधियों में लिस्ट
यूपी पुलिस वेबसाइट के मुताबिक, मेरठ रेंज की बात करें तो अभी पांच लाख के इनामी अपराधियों में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी विजेंद्र सिंह हुड्डा, बुलंदशहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बहलीनपुर पन्नीनगर निवासी भूदेव और गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क निवासी दीप्ति बहल हैं।
Published on:
09 May 2023 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
