3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के दुर्घटना में घायल होने की दी जानकारी और जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Highlights: -पति के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना देकर महिला को आरोपी युवक बुलाकर ले गया -खतरा भांपकर महिला बाइक से कूद गई -इसमें उसके दोनों पैरों में चोट आई है

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Nov 21, 2019

rape_1.jpg

मेरठ। खरखौदा क्षेत्र में कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पीछे एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना देकर महिला को आरोपी युवक बुलाकर ले गया। खतरा भांपकर महिला बाइक से कूद गई। इसमें उसके दोनों पैरों में चोट आई है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार रात नौचंदी थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें : एसपी सिटी कार्यालय के पास खुलेआम चली 8 राउंड गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार- देखें वीडियाे

पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला के दोनों पैर घायल हो जाने के कारण उसको वहीं भर्ती कर दिया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।

दरअसल, ढबाईनगर निवासी महिला के अनुसार उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में वह अपने मायके ढबाईनगर में रह रही है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पति का दोस्त घर आया और पति के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घबरा गई। उसने अपने घर से बिना किसी को साथ लिए युवक के साथ चल दी। युवक इस बहाने से महिला को घर से बुलाकर बाइक पर ले गया।

यह भी पढ़ें: पिछले वर्ष के मुकाबले बदल गया नवंबर का तापमान, मौसम वैज्ञानिकों के लिए बना चिंता का विषय

महिला ने बताया कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पीछे उसने खतरे को भांप लिया और चलती बाइक से कूद पड़ी। इसमें उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उधर से आ रहे मैजिक वाहन चालक ने पीड़ित महिला को ढबाईनगर तक छोड़ा। सुबह महिला ने परिजनों को जानकारी दी। रात में परिजन नौचंदी थाने पर पहुंचे और युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader